गणपति विसर्जन के दौरान दो नाव पलटने से 11 लोगों की मौत, दो नाविकों पर केस दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल में छोटा तालाब के खटलापुरा घाट पर शुक्रवार तड़के करीब 4:30 बजे गणेश विसर्जन के दौरान दो नाव पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों नावों पर 20-25 लोग सवार थे। हालांकि इस आंकड़े की प्रशासन ने पुष्टि नहीं की है। उन्होंने अपील की है कि विसर्जन में शामिल किसी परिवार का सदस्य घर न पहुंचा हो तो सूचित करें।

सरकार ने मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। दो नाविकों पर केस दर्ज किया गया है। मृतक पिपलानी के 100 क्वार्टर के रहने वाले थे। मौके पर एसडीआरएफ की टीम, गोताखोर और पुलिस की टीम मौजूद है। जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा, ‘‘हादसे में 11 लोगों की मौत दुर्भाग्यपूर्ण है। ये कैसे हुआ, इसकी जांच की जाएगी।’’ जिस जगह घटना हुई, वहां मध्य प्रदेश होमगार्ड और राज्य आपदा बचाव दल (एसडीआरएफ) का मुख्यालय है।

प्रशासन ने लोगों से जानकारी मांगी

प्रशासन ने कहा है कि नावों पर कितने लोग सवार थे, इस बात की जानकारी नहीं है। जिन परिवारों के लड़के लापता हैं, हमें सूचित करें। वहीं, पुलिस बस्ती में जाकर लोगों से पूछताछ कर रही है कि विसर्जन के लिए कौन-कौन आए थे। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, दो नावें आपस में बंधी हुई थीं, इन पर करीब 20-25 लोग सवार थे। सभी की उम्र 27-28 साल उम्र के थे। कोई भी लाइफ जैकेट नहीं पहने हुआ था। प्रतिमा विसर्जित करते वक्त एक नाव पलटी तो लोग दूसरी पर कूद गए। संतुलन बिगड़ने के चलते दूसरी नाव भी डूब गई।

11 युवकों के शव निकाले गए

जिन 11 युवकों के शव निकाले गए, उनके नाम रोहित मौर्य, करण, हर्ष, सन्नी ठाकरे, राहुल वर्मा, विक्की, विशाल, अर्जुन शर्मा, राहुल मिश्रा, करण और परवेज हैं।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *