बिजनस ट्रिप पर सेक्स करने के दौरान हुई मौत, कोट ने कहा – रेल इंजिनियरिंग कंपनी जिम्मेदार

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पेरिस। अजनबी महिला से सेक्स के दौरान एम जेवियर नाम के शख्स की हार्ट आटैक से मौत हो गई। जेवियर रेल इंजिनियरिंग कंपनी में काम करते थे और 2013 में एक बिजनस ट्रिप पर लॉइरट गए थे। एक रात अपने होटल लौटने से पहले वह महिला के घर गए और सेक्स के दौरान ही दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई।

एक हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने कहा की जेवियर की मौत की जिम्मेदारी रेल इंजिनियरिंग कंपनी की है जिसमें वह काम करते थे लेकिन उस कंपनी ने कहा कि वह बिजनस के अतिरिक्त अपने निजी पल बिता रहे थे और इस दौरान कंपनी द्वारा बुक कराए गए होटल में भी नहीं ठहरे थे। मामला कोर्ट में गया और मई में अपना फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने भी इंश्योरेंस कंपनी के फैसले को बरकरार रखा।

यात्रा के दौरान कर्मचारी की सुरक्षा की सारी जिम्मेदारी उसकी कंपनी की है

यह मामला लोगों की निगाह में तब आया जब एक वकील सराह बैलुए ने लिंक्डइन में इसे पब्लिश किया। फ्रांस की अदालत ने भी माना कि किसी व्यक्ति की मौत अगर बिजनस ट्रिप के दौरान हो जाती है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित कंपनी की ही होगी। पैरिस के कोर्ट ने कहा कि कारोबारी यात्रा के दौरान कर्मचारी की सुरक्षा की सारी जिम्मेदारी उसकी कंपनी की होती है। इंश्योरेंस फंड ने भी कहा कि सेक्स जीवनचर्या से जुड़ा काम है जैसे कि शॉवर लेना या खाना खाना, इसलिए सुरक्षा की जिम्मेदारी भी कंपनी की है।

अदालत ने कहा कि रेल कंपनी ने कोई ऐसा शेड्यूल भी पेश नहीं किया जिसमें बताया गया हो कि कर्मचारी कब काम करेगा और कब निजी समय बिताएगा। फ्रांस के हेल्थ इंश्योरेंस फंड के मुताबिक अगर किसी की मौत काम के दौरान हो जाती है तो उसके पार्टनर को सैलरी का 40 प्रतिशत पेंशन के रूप में देना होगा।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *