एसडीएम रहीं डॉ. अनुप्रीत कौर सस्पैंड, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी, पढ़ें वजह

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
जनरल सहायक डॉ. अनुप्रीत कौर को 1 करोड़ 63 लाख 975 रुपए का गबन के मामले में सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले में आरोपी चार लोगों के खिलाफ अभी जांच जारी है। आरोप है कि राजस्थान-जम्मू कश्मीर नेशनल हाईवे के निर्माण के मौके सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण के दौरान तत्कालीन तरनतारन की एसडीएम डॉ. अनुप्रीत कौर ने उन लोगों को लाभ पहुंचाया, जिनके पास जमीन नहीं थी।

इस मामले में डीसी प्रदीप सभ्रवाल की रिपोर्ट पर जनरल सहायक डॉ. अनुप्रीत कौर सरकार ने कार्रवाई की है। राज्य सरकार द्वारा डा. अनुप्रीत कौर को सस्पैंड करने के बाद उनकी गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया है। ये है मामला राष्ट्रीय मार्ग के निर्माण के मौके भूमि अधिग्रहण के दौरान जसबीर कौर निवासी मानावाला (अमृतसर), राजविंदर कौर निवासी फतेहपुर अलगों (तरनतारन) सरताज सिंह निवासी कोट दसंधी मल्ल (तरनतारन) बिक्रमजीत सिंह निवासी होशियार नगर (अमृतसर), गुरजीत कौर निवासी कोट दसंधी मल्ल (तरनतारन) के अलावा 3 अन्य लोगों के नाम पर बैंक खातों में 1 करोड़ 63 लाख 975 रुपए की राशि डाल दी गई थी।

इस मामले में पट्टी में 5 सितंबर को केस दर्ज किया था। इसके बाद लोक इन्साफ पार्टी के जिला अध्यक्ष बचित्तर सिंह ढिल्लों ने तरनतारन में प्रेस कांफ्रेस करके डॉ. अनुप्रीत कौर के खिलाफ करोड़ों के गबन करके जायदाद बनाने के आरोप लगाए थे। जिसके बाद यह मामला पूरी तरह से तूल पकड़ गया था।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *