नई दिल्ली। बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जानेवाली प्रियंका चोपड़ा ने गुरुवार को अपना पहला करवा चौथ मनाया। शादी के बाद यह उनका पहला पहला करवा चौथ था। करवा चौथ के मौके पर देसी गर्ल अपने इंडिया में नहीं बल्कि अपने विदेशी पति निक जोनस और उनकी फैमली के साथ इस त्यौहार को सेलिब्रेट किया।
प्रियंका सोशल मीडिया पर अपनी कई सारी फोटो शेयर की है, जिसमें वो ट्रेडिशनल अवतार में नजर आईं। प्रियंका ने बताया कि वो जोनस ब्रदर्स के कॉन्सर्ट में गई हुईं थी जहां उन्होंने अपना पहला करवा चौथ भी सेलिब्रेट किया। फोटो में प्रियंका-निक के अवाला उनकी फैमली और फ्रेंड्स भी नजर आ रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/B3vpauYpr0j/?utm_source=ig_web_copy_link
इस फोटो को साझा करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा मैं और मेरे दोस्त, करवा चौथ 2019। फोटो में प्रियंका के लुक की बात करें तो वह बिल्कुल पारंपरिक अंदाज में नजर आ रही हैं। माथे पर सिंदूर और प्यारी सी मुस्कान के साथ प्रियंका चोपड़ा का लुक काफी जबरदस्त लग रहा है।
https://www.instagram.com/p/B3vWt_PJ9HX/?utm_source=ig_web_copy_link
वहीं दूसरी को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा जोनस ब्रदर्स के कॉन्सर्ट पर करवा चौथ..पहला करवा चौथ जो मुझे हमेशा याद रहेगा..। दूसरी फोटो में वह रेड साड़ी में नजर आ रही हैं। रेड साड़ी में प्रियंका काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने हाथों में मेहंदी लगाते हुए एक फोटो शेयर की।
https://www.instagram.com/p/B3wPnkWJfx-/?utm_source=ig_web_copy_link
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।