पुलिस महकमे में बड़ा उलटफेर, 22 IPS अधिकारियों का तबादला, पढ़ें

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार ने गुरुवार शाम राज्य के 22 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। ताबादले की सूची में वाराणसी के एसएसपी आनंद कुलकर्णी का नाम भी शामिल है। जबकि श्रावस्ती के एसपी आशीष श्रीवास्तव का भी तबादला कर दिया गया है।

इसके अलावा हापुड़ के एसपी यशवीर सिंह का भी तबादला कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में वाराणसी, सोनभद्र, श्रावस्ती, अलीगढ़ (ग्रामीण) व मुरादाबाद (नगर) व हापुड़, महोबा, कौशाम्बी, फतेहपुर, चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं।

तबादलों में चित्रकूट के एसपी मनोज कुमार झा का नाम भी शामिल है। उनका तबादला कर अब प्रयागराज भेज दिया गया है जहां पर वो रेलवे के पुलिस अधिक्षक की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनकी जगह पर अब अंकित मित्तल को भेजा गया है जिनकी मुरादाबाद में तैनाती थी। इसके अलावा सोनभद्र के पुलिस अधिक्षक प्रभाकर चौधरी को हटाकर वाराणसी का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बना दिया गया है।



















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *