डेली संवाद, कपूरथला
कपूरथला के गांव हमीरा गांव में नशा तस्करों और एसटीएफ टीम के बीच टकराव हुआ है। हालात एसे बने कि नशा तस्कर एसटीएफ पर भारी पड़ गए। नशा तस्करों ने एसटीएफ के पांच पुलिस जवानों को पीटकर घायल कर दिया। इन पांचों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के मुताबिक स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम कपूरथला के हमीरा गांव में नशा तस्करों के घर छापा मारा। जिस पर नशा तस्करों ने पुलिस पर हमला कर दिया। हमले में पांच पुलिस मुलाजिम घायल हुए हैं। सभी को सिविल अस्पताल कपूरथला भर्ती करवाया गया है।
पुलिस के मुताबिक एसटीएफ की टीम ने 7 से ज्यादा नशा तस्करों को को गिरफ्तार भी किया है। नशा तस्करों के पास से 13.50 लाख रुपए बरामद किए गए हैं। इस मामले में पुलिस को अभी कुछ अन्य नशा तस्करों की तलाश है।









