आलिया बनीं एशिया की सबसे SEXI महिला, दीपिका इस दशक की सबसे HOT, पढ़ें रिपोर्ट

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लंदन। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को 2019 की सबसे सेक्सी एशियाई महिला और उनकी साथी कलाकार दीपिका पादुकोण को पूरे दशक की सबसे सेक्सी महिला चुना गया है. लंदन में जारी एक ऑनलाइन चुनाव में दोनों के सिर पर यह ताज सजा है।

ब्रिटेन के साप्ताहिक अखबार ‘ईस्टर्न आई’ द्वारा जारी इस सालाना सूची में शीर्ष पर रखी गईं आलिया के लिए इस साल को उनके लिए शानदार बताया गया है जहां उन्होंने अभिनय में कई अवार्ड तो जीते ही साथ ही वह 2020 ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री ‘गली ब्वॉय’ की अभिनेत्री भी हैं।

भट्ट ने उनके पक्ष में किए गए वोट पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, “मेरा हमेशा से मानना रहा है कि सच्ची सुंदरता जो दिखती है उससे कहीं ज्यादा होती है और वही सबसे ज्यादा मायने रखती है।

उन्होंने कहा, “हम बूढ़े हो जाएंगे, हम कैसे दिखते हैं यह वक्त के साथ बदल जाएगा, लेकिन आपका दिल से अच्छा होना आपको हमेशा खूबसूरत बनाए रखेगा और हम सबको इसी पर ध्यान देना चाहिए.” ‘सेक्सियस्ट एशियन फीमेल’ लिस्ट ऑनलाइन वोट, मीडिया कवरेज, विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर मिलने वाली प्रतिक्रिया के आधार पर तैयार की जाती है।

‘ईस्टर्न आई’ के एंटरटेनमेंट संपादक और इस सूची की शुरुआत करने वाले असजाद नजीर ने कहा, “आलिया भट्ट जैसा बड़ा नाम फिलहाल कोई नहीं है और व्यावसायिक हिंदी सिनेमा के अगले दशक में बॉलीवुड क्वीन की तरह राज करने से कोई भी चीज उन्हें रोक नहीं सकती. फिल्म स्टार से ज्यादा वह महिला शक्ति की ताकतवर प्रतीक हैं, जो सशक्त आधुनिक महिला का प्रतिनिधित्व करती हैं।”

दीपिका पादुकोण, जो पिछले साल इस सूची में शीर्ष पर थीं, इस साल एक पायदान खिसक कर दूसरे नंबर पर आ गईं लेकिन दशक की सबसे सेक्सी महिला का खिताब इस बार पर भी उन्हीं के सिर पर बरकरार रहा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *