झारखंड में तीसरे चरण का मतदान जारी, इन 10 विधानसभा सीटें पर BJP की साख दांव पर

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। राज्य की 17 विधानसभा सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं। इन 17 सीटों में से 10 पर फिलहाल सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का कब्जा है। 2014 में बीजेपी इनमें से सात सीटें जीती थी, लेकिन बाद में झारखंड विकास मोर्चा के कुल छह और इस चरण की तीन सीटों के विधायक पार्टी में शामिल हो गए थे।

2014 के विधानसभा चुनाव में इन 17 सीटों में से बीजेपी को सात, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) को तीन, जेवीएम को तीन, कांग्रेस को दो, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (एजेएसयू) और सीपीआई (माले) को एक-एक सीट पर जीत हासिल हुई थी। बाद में जेवीएम के कुल छह विधायक बीजेपी में शामिल हो गए थे, जिसके चलते इस चरण की 17 सीटों में 10 पर बीजेपी का कब्जा हो गया था।

इन सीटों पर वोटिंग

झारझंड में तीसरे चरण के चुनाव में कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, रामगढ़, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया, राजधनवार, गोमिया, बेरमो, ईचागढ़, सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया और कांके विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।

मरांडी और महतो की किस्मत का फैसला

बीजेपी के अलावा इस चरण में पूर्व सीएम और जेवीएम के संस्थापक बाबूलाल मरांडी और इस बार बीजेपी से अलग होकर चुनाव लड़ रही एजेएसयू के अध्यक्ष सुदेश महतो के लिए बड़ी चुनौती है। मरांडी जहां कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन में शामिल नहीं हुए, वहीं एजेएसयू ने बीजेपी से अपना गठबंधन तोड़ लिया। ऐसे में इन पार्टियों के सामने खुद को साबित करने की बड़ी चुनौती है।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *