डिफेंस एक्सपो में होगा 50 हजार करोड़ का निवेश, 3 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: योगी आदित्यनाथ

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने डिफेन्स एक्सपो की इनॉग्रल सेरेमनी को किया संबोधित

डेली संवाद, लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और मेक इन इंडिया के लिए डिफेंस एक्सपो 2020 काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। यह सेना के पराक्रम को दिखाने का बड़ा अवसर है। उन्होंने कहा कि डिफेंस एक्सपो में निवेश के लिए 23 सहमति पत्रों (ओएमयू) पर हस्ताक्षर होने जा रहा है। इससे 50 हजार करोड़ के निवेश होने की संभावना है, जिससे 3 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को वृंदावन योजना में आयोजित डिफेंस एक्सपो 2020 के इनॉग्रल सेरेमनी को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि डिफेंस कॉरिडोर का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फरवरी में शिलान्यास किया था। इसमें 6 नोड्स बन रहे हैं। बेहतर कनेक्टिविटी और कानून व्यवस्था की स्थिति के कारण उत्तर प्रदेश निवेश का एक बेहतर गंतव्य बना है।

[ads1]

हमारे पास एक्सप्रेस-वे का बड़ा नेटवर्क है – योगी

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमारे पास एक्सप्रेस-वे का बड़ा नेटवर्क है। यमुना और आगरा एक्सप्रेस-वे के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गंगा एक्सप्रेस वे पर भी काम शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि एशिया का सबसे बड़े जेवर एयरपोर्ट के साथ 11 एयरपोर्ट पर तेजी के साथ काम चल रहा है।

नए भारत के विजन को दर्शाता है डिफेंस एक्सपो 2020: रक्षामंत्री

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि डिफेंस एक्सपो 2020 का लखनऊ में आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच का परिणाम है। यह पिछले डिफेंस एक्सपो से काफी बड़े स्तर पर हो रहा है। ऐसा आयोजन पहले कभी नहीं किया है। यह नए भारत के विजन को दर्शाता है। इस एक्सो में इंडिया-अफ्रीका डिफेंस कॉन्क्लेव भी हो रहा है। इसका लक्ष्य मैन्युफैक्चरर्स और एग्जीबिटर को सेवाएं देना है। उन्होंने कहा कि सिंगल विंडो सिस्टम से कार्यों में पारदर्शिता और तेजी आई है।

[ads2]

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बनने वाला डिफेंस कॉरिडोर पूरी दुनिया में बेमिसाल होगा। आने वाले समय में भारत डिफेंस मैनुफैक्चरिंग का हब बनेगा। अगले पांच वर्षों में डिफेंस मैनुफैक्चरिंग में और तेजी आएगी। डिफेंस के क्षेत्र में दुनिया भर की कंपनियां भारत में आ रही हैं। क्योंकि भारत दुनिया का बड़ा बाजार है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *