Haryana News: अंबेडकर-फुले जयंती पर नायब सिंह सैनी का संदेश: “सरकार का लक्ष्य—सबसे गरीब का उत्थान”

Muskaan Dogra
1 Min Read
Nayab Singh Saini
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद,  हरियाणा। Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा ज्योतिबा फुले के जन्म दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ये दोनों महापुरुष केवल वंचित वर्गों ही नहीं, बल्कि महिलाओं के उत्थान के लिए भी आजीवन समर्पित रहे। उन्होंने कहा कि इनके विचारों को केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि उन्हें व्यवहार और नीतियों में भी अपनाना जरूरी है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि डबल इंजन सरकार इन महापुरुषों के दिखाए मार्ग पर चलते हुए सबसे गरीब व्यक्ति के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *