डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब (Punjab) के जिला जालंधर (Jalandhar) में घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में एक NRI के घर पर बदमाशों ने गोलियां बरसाईं है।
मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar)-पठानकोट नेशनल हाईवे पर स्थित गांव पचरंगा में सनसनीखेज फायरिंग की घटना सामने आई है। बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर इलाके में दहशत फैला दी।
NRI मदन लाल के घर पर फायरिंग
यह वारदात भोगपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत NRI मदन लाल के घर पर हुई है। उस समय परिवार के सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें दो युवक हेलमेट पहने हुए बाइक पर आते और फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
सूत्रों के अनुसार, इस वारदात के पीछे किसी लड़की से जुड़ा विवाद होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मौके से गोलियों के खाली खोल बरामद किए गए हैं। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने और पूरे मामले की हर एंगल से जांच करने में जुटी है।










