संसद में PM मोदी का राहुल पर तंज, कहा- ‘ट्यूबलाइट के साथ ऐसा ही होता है, करंट पहुंचने में समय लगता है’

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी आमने-सामने आ गए. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में राहुल पर चुन-चुनकर निशाना साधा. साथ ही बीते दिन दिए गए उनके डंडे वाले बयान पर जमकर तंज कसे, यहां तक कि पीएम मोदी ने बगैर नाम लिए राहुल गांधी को ट्यूबलाइट बता दिया।

[ads1]

प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल गांधी के बयान पर तंज करते हुए कहा, ‘मैंने कल कांग्रेस के एक नेता का घोषणापत्र सुना, उन्होंने घोषणा की है कि 6 महीने में मोदी को डंडे मारेंगे, ये बात सही है कि ये काम कठिन है और तैयारी के लिए थोड़ा समय लगता है. लेकिन मैंने भी 6 माह में तय किया है कि रोज सूर्य नमस्कार की संख्या बढ़ा दूंगा ताकि अब तक करीब 20 साल से ऐसी गंदी गालियां सुन रहा हूं कि अपने आपको को गाली प्रूफ बना दिया है।

मोदी ने कहा कि इसलिए छह महीने ऐसे सूर्य नमस्कार करूंगा कि मेरी पीठ को भी हर डंडे झेलने की ताकत वाला बना दूंगा.’ उन्होंने कहा कि मैं आभारी हूं कि पहले से घोषणा कर दी गई है तो मुझे छह महीने एक्सरसाइज बढ़ाने का वक्त मिलेगा।

पीएम मोदी के इस बयान के बाद राहुल गांधी ने भी अपनी सीट से खड़े होकर कोई टिप्पणी की जिसके जवाब में फिर से प्रधानमंत्री ने उनपर तंज कर दिया. उन्होंने कहा कि मैं पिछले 40 मिनट से बोल रहा था लेकिन करंट पहुंचते-पहुंचते इतनी देर लगी. पीएम मोदी ने कहा कि बहुत सी ट्यूबलाइट का ऐसा ही होता है. इसके बाद राहुल गांधी भी अपनी सीट से कुछ बोलते देखे गए।

[ads2]

क्या था राहुल गांधी का बयान?

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के हौज रानी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बुधवार को कहा था, ‘ये जो नरेंद्र मोदी भाषण दे रहा है, 6 महीने बाद ये घर से बाहर नहीं निकल पाएगा. हिंदुस्तान के युवा इसको ऐसा डंडा मारेंगे, इसको समझा देंगे कि हिंदुस्तान के युवा को रोजगार दिए बिना ये देश आगे नहीं बढ़ सकता।



















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *