सीएए के विरोध में बंद पड़े दिल्ली-नोएडा-फरीदाबाद को जाने वाली एक सड़क को प्रदर्शनकारियों ने खोला

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ बंद रास्ते को शनिवार शाम प्रदर्शनकारियों के एक गुट ने खोल दिया। ओखला पक्षी विहार की गेट से होते हुए 9 नंबर रास्ता सीधे नोएडा की ओर जाता है। इस पल को यादगार बनाने के लिए प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड पर पटाखे भी फोड़े।

[ads1]

इसके बाद नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारी कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन तक पहुंचे, जहां लोगों को बंद रास्ते की खुले होने की सूचना दी। वहीं, प्रदर्शनकारियों के दूसरे गुट ने कुछ देर बाद रास्ते को दोबारा बंद कर दिया। इसके बाद दोनों गुटों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
कालिंदी कुंज से नोएडा की ओर जाने वाला रास्ता दो महीने से अधिक वक्त से बंद पड़ा है। जिसकी वजह से जामिया की ओर से नोएडा जाने वाले बाइक सवार ओखला पक्षी विहार के किनारे होकर जाते थे।

स्थानीय लोगों ने वहां जश्न मनाया

शनिवार को इस रास्ते को प्रदर्शनकारियों के एक गुट ने आम लोगों के लिए खोल दिया है, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने वहां जश्न मनाया। रास्ता खुलते ही कार व बाइके उधर से जाने लगी। करीब आधे घंटे तक रास्ते से गाड़ियां गुजरती रही।

[ads2]

इसी बीच प्रदर्शनकारियों के दूसरे गुट ने पक्षी विहार के सामने खुले बैरिकेड को एक बार फिर बंद कर दिया। हालांकि एक छोटा सा बैरिकेड बाइकों के आवाजाही के लिए खुला छोड़ दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने खुद ही रास्ते से बैरिकेड हटाया है, जिसे दिखवाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *