पंजाब के मंत्री साधू सिंह धर्मसोत और MLA के खिलाफ यूथ अकाली दल ने किया रोष प्रदर्शन

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, फगवाड़ा
कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत और उनके नजदीकी विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल द्वारा एस.सी स्कॉलरशिप के पैसे में घोटाले करने के खिलाफ यूथ अकाली दल ने आज शहर में जबरदस्त रोष प्रदर्शन किया तथा दोनों नेताओं के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाने की मांग की है।

यूथ अकाली दल के दोआबा जोन के अध्यक्ष सुखदीप सिंह सुकार ने कहा है कि मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने दलित छात्रों के भविष्य में किए निवेश को हड़प लिया है। उन्होंने कहा कि एस.सी स्कॉरशिप स्कीम द्वारा इन दलित छात्रों ने उच्च शिक्षा प्राप्त करके अपना भविष्य बनाना था पर धर्मसोत तथा धालीवाल ने इनके सपनों को चकनाचूर कर दिया है तथा उनके हक के पैसे खा लिए हैं।

उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि पिछले तकरीबन चार सालों के दौरान पंजाब की उच्च शिक्षण संस्थाओं में दलित छात्रों कि गिनती तकरीबन दो लाख से ज्यादा घट गई है क्योंकि विभाग के मंत्री धर्मसोत ने अपने नजदीकी धालीवाल के साथ मिलकर एस.सी स्कॉलरशिप के लिए आए स्कॉलरशिप के पैसे खाए हैं। उन्होने कहा कि इन सालों के दौरान 811 करोड़ रूपये केंद्र से प्राप्त हुए थे तथा यह फंड न तो बांटे गए हैं न ही इन छात्रों की भलाई के बारे में सोचा गया ।

राज्यपाल के नाम मांगपत्र

उन्होने कहा कि एस.सी स्कॉलरशिप में हुए घोटाले में साधु सिंह धर्मसोत के साथ फगवाड़ा से कांग्रेसी विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल भी 25 करोड़ रूपये के भागीदार हैं। यूथ अकाली दल द्वारा इस अवसर पर एस.एस.पी तथा तहसीलदार द्वारा पंजाब के राज्यपाल के नाम पत्र देकर इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की गई ताकि सच सामने आ सके। इस अवसर पर अन्य के अलावा तजिंदर सिंह निझर जिला अध्यक्ष यूथ अकाली दल जांलंधर ग्रामीण, रणजीत सिंह खुराना जिला अध्यक्ष कपूरथला शहरी, सुखदेव सिंह नानकपुर, हनी टोनसा, बिक्रम सिंह उच, सुखदेव सिंह कादुपूर तथा अमित मैणी भी उपस्थित थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *