जालंधर की माॅडल का मोहाली में रेप, पुलिस अधिकारी जबरन करवा रहा है समझौता

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
प्रतीकात्मक तस्वीर

मोहाली। जालंधर की एक मॉडल ने शूटिंग के बहाने मोहाली में बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी को शिकायत दी है। जिसमें सोशल मीडिया पर संपर्क में आए एक मॉडल पर ही खरड़ में उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। इसके साथ ही इस महिला मॉडल ने सन्नी एनक्लेव पुलिस चौकी के एक अधिकारी पर भी शिकायत दर्ज न कर जबरन समझौता करवाने का आरोप लगाया है।

जालंधर की रहने वाली महिला मॉडल ने एसएसपी को शिकायत देने के बाद अपनी आपबीती सुनाई। महिला मॉडल ने बताया कि खरड़ के रहने वाले एक मॉडल से इंस्टाग्राम पर उसकी मुलाकात हुई थी। खरड़ के रहने वाले इस मॉडल ने उसका नंबर एक वीडियो डायरेक्टर को दिया था। महिला मॉडल के मुताबिक 20 अगस्त को इस वीडियो डायरेक्टर का फोन आया और उसने शूटिंग के लिए खरड़ बुलाया। 21 अगस्त की दोपहर को वह सन्नी एनक्लेव पहुंच गई। महिला मॉडल के अनुसार जिस फ्लैट में उसे लेकर गए वहां एक कमरे में पहले से ही कुछ और लड़के भी मौजूद थे।

पुलिस ने मेडिकल चेकअप नहीं करवाया

अगले दिन उसे बताया गया कि उसकी शूटिंग कैंसिल हो गई है। अब शूटिंग अगले हफ्ते होगी, इसलिए उसे यहीं रुकना पड़ेगा। महिला मॉडल का कहना है कि खरड़ के रहने वाले मॉडल ने अगले दिन उसे प्रपोज किया। उसके इनकार पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। महिला मॉडल का कहना है कि शोर मचाने पर उसके साथ मारपीट की गई और कमरे में बंद कर दिया गया। महिला मॉडल ने बताया कि उसने किसी तरह 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने ही आकर उसे वहां से निकाला और सन्नी एनक्लेव पुलिस चौकी ले गए। महिला मॉडल का आरोप है कि दुष्कर्म की शिकायत किए जाने के बावजूद पुलिस ने उसका मेडिकल चेकअप नहीं करवाया। महिला का आरोप है कि पुलिस ने उस पर दबाव बनाकर खरड़ के आरोपी मॉडल के साथ छह महीने के भीतर शादी करवाने की बात लिखवाकर समझौता करवा दिया। इसके बाद आरोपी ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया। महिला के मुताबिक उसने ओरोपी के भाई से बात की तो पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा है। (credit-amarujala)

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *