भाजपा नेता पर बम और पत्थर से हमला, दो कार्यकर्ताओं के पेट में लगी गोली, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कोलकाता। बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। बीरभूम जिले में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष की रैली में जाने के दौरान बुधवार को रास्ते में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले की घटना प्रकाश में आई है। इस दौरान वहां से गुजर रही गाड़ियों पर पत्थर एवं देसी बम फेंके गए।

भाजपा ने आरोप लगाया कि झड़प के दौरान तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा कथित रूप से की गई गोलीबारी में उसके दो समर्थक जख्मी हो गए लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। पुलिस ने बताया कि जिले के सूरी के स्कूल मैदान में आयोजित रैली में पहुंचने के लिए एक मिनी ट्रक से जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की जिले के नानूर के शिमुलिया गांव से गुजरने के दौरान तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेताओं से झड़प हो गई।

पथराव में गाड़ी का शीशा टूटने के बाद भाजपा के कार्यकर्ता वाहन से नीचे उतरे और संघर्ष शुरू हो गया। इस दौरान देसी दम भी फेंके गए। भाजपा का आरोप है कि तृणमूल कार्यकर्ताओं की गोलीबारी में उसके दो समर्थक गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। दोनों को पेट में गोली लगी है। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों समूहों ने इलाकों से गुजर रहे दो पहिया वाहनों समेत कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। मिनी ट्रक से जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर फेंके गए बम व पत्थर।

भीड़ तितर-बितर व राजमार्ग खाली कराने को आंसू गैस के गोले छोड़े

बोलपुर से पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और भीड़ को तितर-बितर करने तथा राजमार्ग को खाली कराने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। यह भी आरोप है कि खैराशोल-शिमुलिया मार्ग पर भाजपा कार्यकर्ताओं की कई बसों को रोका गया। इसी तरह की घटना जिले के सैंथिया के भ्रामराकल गांव में हुई। दिलीप घोष की सभा में जा रहे पार्टी समर्थकों को भ्रामरकल इलाके उन्हें रोका गया। इसका जब विरोध किया गया तो भाजपा समर्थक धनुष और तीर के साथ सड़कों पर बैठ गए।



















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *