किसानों और पुलिस में झड़प, दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं किसान, केजरीवाल ने अस्थाई जेल की मांग ठुकराई

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

farmers protest

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली कूच कर रहे पंजाब और हरियाणा के किसान पुलिस की रोक से भड़क गए। किसानों का संघर्ष शुक्रवार को भी जारी है। किसानों पर आज भी आंसू गैस के गोले दागे गए लेकिन उनकी हिम्मत नहीं डिगी है। दिल्ली मेट्रो ने एहतियात के तौर पर छह मेट्रो स्टेशनों से निकासी और प्रवेश की सुविधा बंद कर दी है। वहीं किसानों ने आज तीन मांग रखते हुए पीएम मोदी को चिट्ठी भी लिखी है। मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भी किसानों के आंदोलन के चलते लंबा जाम लग गया है। किसान सड़क घेरकर यमुना एक्सप्रेसवे पर बैठे हैं।

आंसू गैस के गोले दागने के बाद पुलिस ने सिंघु बॉर्डर से 500 मीटर का क्षेत्र खाली करा लिया है। कुछ समय तो किसान पीछे ही बैठकर प्रदर्शन करते रहे लेकिन बाद में किसान आगे आने लगे। उधर, दिल्ली सरकार ने पुलिस की मांग ठुकराते हुए राजधानी के नौ स्टेडियम को अस्थायी जेल में बदलने से इनकार कर दिया है। इन अस्थाई जेलों में प्रदर्शनरत किसानों को रखा जाना था।

पंजाब में ठग ट्रेवल एजेंट से सावधान, देखें वीडियो

पंजाब के सिरसा में किसान उन्हें रोकने के लिए लगे बैरिकेड को लांघकर आगे बढ़ रहे हैं। उनका कहना है कि वह अपने हक के लिए दिल्ली जाएंगे। एक प्रदर्शनरत किसान ने कहा कि, हम जो भी करेंगे शांतिपूर्ण ढंग से करेंगे। हम किसी भी व्यक्ति या संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। अगर हमें एक महीने के लिए भी रुकना पड़े तो हम रुकेंगे। अगर हमें शहीद भी होना पड़े तो शहीद हो जाएंगे।

‘काले कृषि कानूनों’ को निरस्त कर दिया जाएगा : कांग्रेस

कांग्रेस ने तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली कूच करने की कोशिश कर रहे किसानों का समर्थन करते हुए शुक्रवार को कहा कि केंद्र में जिस दिन उसकी सरकार बनेगी उसी दिन इन ‘काले कानूनों’ को निरस्त कर दिया जाएगा। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी किसानों की मांगों को पूरा कराने के लिए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।उधर, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा कि ‘एक देश, एक चुनाव’ की बात करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसानों के संदर्भ में ‘एक देश, एक व्यवहार’ पर अमल करना चाहिए।

दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल सरकार से नौ स्टेडियम को अस्थायी जेल बनाने की जो अनुमति मांगी है उसे लेकर आप के कई नेता विरोध कर रहे हैं। पहले राघव चड्ढा ने और अब संजय सिंह ने केजरीवाल से गुजारिश की है कि वह दिल्ली पुलिस को ये इजाजत न दें। संजय सिंह ने ट्वीट किया,  ‘वाह मोदी जी क्या देश के अन्नदाता ने आपका पेट भरकर, वोट देकर इसी दिन के लिए देश का प्रधानमंत्री बनाया था कि आप उनके साथ जानवरों सा व्यवहार करें। मैं मुख्यमंत्री जी से आग्रह करूंगा कि दिल्ली पुलिस की जेल बनाने की मांग ठुकरा कर, अन्नदाताओं का स्वागत करें।



















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *