दीप सिद्धू और जुगराज सिंह का पता बताने वाले को दिल्ली पुलिस देगी 1 लाख रुपए, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

deep singh sidhu

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी के दिन किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा के मास्टरमाइंड दीप सिद्धू पर दिल्ली पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू, जुगराज सिंह समेत चार लोगों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित किया है। ये लोग लाल किला पर धार्मिक झंडा फहराने और लोगों को हिंसा के लिए उकसाने में शामिल थे।

इतना ही नहीं पुलिस ने हिंसा में शामिल चार अन्य लोगों पर 50-50 हजार का इनाम रखा है। दिल्ली पुलिस ने हिंसा की जांच के लिए ज्वाइंट कमिश्नर बीके सिंह के नेतृत्व में स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (SIT) का गठन किया है। एसआईटी टीम में तीन अन्य डीसीपी जॉय तुर्की, भीषण सिंह और मोनिका भारद्वाज भी शामिल है।

हिंसा के बाद से लापता हैं सिद्धू और जुगराज

गौरतलब है कि 26 जनवरी के बाद से मुख्य आरोपी दीप सिद्धू, पूर्व गैंगस्टर लक्खा सिधाना और लाल किले पर झंडा फहराने वाला जुगराज लापता हैं। बड़ी बात यह है कि दीप सिद्धू सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर रहा है, लेकिन अबतक पुलिस उसे नहीं पकड़ पाई है। दिल्ली पुलिस ने हिंसा फैलाने वाले 12 लोगों की तस्वीरें भी जारी की हैं।

क्राइम ब्रांच की 13 टीमें कर रही हैं जांच

जानकारी के मुताबिक, अब दीप सिद्धू के बिहार में छिपे होने का शक जताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने तीनों आरोपियों की तलाश और तेज कर दी है। इस मामले में क्राइम ब्रांच की 13 टीमें जांच कर रही हैं, जिन्होंने 50 से ज्यादा हुड़दंगियों की पहचान कर ली है। हिंसा के बाद अब तक 14 ट्रैक्टर भी जब्त किए गए हैं। पुलिस अपनी कार्रवाई आगे बढ़ा रही है। साथ ही दावा भी कर रही है कि कसूरवारों को किसी भी तरह बख्शा नहीं जाएगा।

पंजाब में हिंसक झड़प, 3 को लगी गोली, सुखबीर बादल की गाड़ी तोड़ी, देखें Live

https://youtu.be/Cp1GRGvu0zM



















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *