प्रियंका गांधी के काफिले के साथ बड़ा हादसा, कई गाड़ियां आपस में टकराईं

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

priyanka gandhi

हापुड़। रामपुर दौरे पर निकलीं कांग्रेस (Congress) की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) उस वक्त बल-बाल बच गईं, जब उनके कई गाड़ियां आपस में टकरा गई। हादसा हापुड़ हाईवे पर गढ़मुक्तेश्वर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी की गाड़ी तेज रफ्तार से रामपुर के लिए बढ़ रही थी, तभी गाड़ी गर्म हो गई और धुंआ निकलने लगा।

इसकी वजह से ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। गाड़ी के अचानक रुकने की वजह से काफिले में पीछे चल रही समर्थकों की गाड़ियां आपस में टकरा गईं। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी तरह की कोई जानमाल की क्षति नहीं हुई है।

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, विधानमंडल में नेता आराधना मिश्रा समेत तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ करीब साढ़े 11 बजे बिलासपुर के डिबडिबा गांव पहुंचेंगी। वह यहां किसान नवरीत सिंह (Farmer Nawreet Singh) के भोज कार्यक्रम में शामिल होंगी। नवरीत सिंह की मौत 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा में हुई थी. दिल्ली के ITO के पास तेज रफ़्तार ट्रैक्टर पलटने से नवरीत की मौत हो गई थी।

इस हादसे के बाद किसानों ने आरोप लगाया था कि पुलिस की गोली लगने से नवरीत की मौत हुई थी. हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई थी। प्रियंका गांधी के दौरे को देखते हुए रामपुर जिला पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। दावा किया जा रहा है कि प्रियंका गांधी 500 गाड़ियों के भारी-भरकम काफिले के साथ नवरीत के घर पहुंचेंगी। एसपी शगुन गौतम ने बताया कि हमें सिर्फ रामगोविंद चौधरी के आने के जानकारी मिली है। प्रियंका गांधी के आने की अधिकृत सूचना हमारे पास नहीं है।

PM मोदी का पुतला फूंक रहे कांग्रेसियों ने MLA और मेयर से की धक्कामुक्की

https://youtu.be/mO4-70HrKhU



















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *