किसान महापंचायत में प्रियंका गांधी की हुंकार, कहा – किसानों को देशद्रोही बताकर मजाक उड़ाने वाला देश भक्त नहीं

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

priyanka gandhi

डेली संवाद, सहारनपुर
किसान महापंचायत के जरिये कांग्रेस फिर से उत्तर प्रदेश में अपनी खोई जमीन को हासिल करने में लगी है। इसी बहाने प्रियंका गांधी आज सहारनपुर में किसानों का दर्द जानने पहुंची हैं। वहीं पंचायत में भीड़ इकट्ठा करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस अभी से विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी में लग गई है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने किसान महापंचायत में भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रियंका ने कहा किसानों से अपील है कि पीछे मत हटिए। प्रियंका गांधी ने कहा कांग्रेस की सरकार आई तो कृषि कानूनों को रद्द किया जाएगा। उन्होंने कहा सरकार सरकारी मंडियों को खत्म करने की कोशिश में है। सरकार सब कुछ बेचना चाहती है। उन्होंने कहा इन कानूनों से सिर्फ कुछ लोगों को फायदा होगा। साथ ही प्रियंका ने कहा किसानों को देशद्रोही कहने वाला और उसका मजाक उड़ाने वाला देश भक्त नहीं हो सकता।

प्रियंका के पहुंचने पर उमड़ा जैनसलाब

खास बात यह है कि पंचायत में प्रियंका गांधी के पहुंचने से पहले ही जनसैलाब उमड़ा। पंचायत में किसानों की भीड़ देखकर कांग्रेस नेता गदगद हैं। वहीं पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। प्रशासन ड्रोन से महापंचायत की निगरानी कर रहा है।

वहीं प्रियंका गांधी ने सहारनपुर के मां शाकंभरी देवी मंदिर पहुंचकर सबसे पहले मत्था टेका। इस दौरान प्रियंका गांधी ने राजनीति में सफलता प्राप्त करने के लिए मंदिर में पूजा-अर्चना कर संकल्प लिया। इसके बाद वह ग्राम रायपुर स्थित खानकाह में हजरत रायपुरी की दरगाह के लिए रवाना हो गईं। यहां हाजिरी लगाने के बाद वह चिलकाना में किसान महापंचायत में पहुंचेंगी। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और कांग्रेस नेता इमरान मसूद भी हैं।

MLA ने बीच रास्ते रुकवाई गाड़ी, पकड़ी पतंग की डोर, देखें Video



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *