जालंधर के MLA राजिंदर बेरी की चुनावी रणनीति से BJP का सूपड़ा साफ, टांडा में कांग्रेस को दिलवाई प्रचंड जीत

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

 

rajinder beri

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के सैंट्रल हलके के विधायक राजिंदर बेरी की जालंधर से कोसों दूर टांडा में भी भाजपा की हवा खराब दी है। निकाय चुनाव में विधायक राजिंदर बेरी को टांडा नगर कौंसिल का आर्ब्जबर लगाया गया था, जहां से कांग्रेस को बड़ी जीत हासिल हुई है।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के नेतृत्व में पंजाब कांग्रेस को निकाय चुनाव में बड़ी जीत मिली है। विधायक राजिंदर बेरी को टांडा नगर कौंसिल को प्रभार सौंपा गया था, जहां उनकी चुनावी रणनीति के आगे अकाली और भाजपा का किला ध्वस्त हो गया।

विधायक राजिंदर बेरी ने बताया कि टांडा नगर कौंसिल की 15 सीटों में 12 सीटों पर कांग्रेस विजयी रही है। इस विजय अभियान के लिए राजिंदर बेरी ने मुख्मयंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार की गरीब कल्याण नीतियों का असर बताया है। उन्होंने कहा कि राज्य की कैप्टन सरकार किसानों, गरीबों और मजदूरों के साथ हर वर्ग के लिए काम कर रही है।

टांडा नगर कौंसिल की 15 सीटों के परिणाम में कांग्रेस को 12 सीट, अकाली दल को 1 सीट और निर्दलीय को एक सीट मिली है। जबकि भाजपा अपना य़हां से खाता नहीं खोल सकी है। विधाय़क राजिंदर बेरी ने जीते हुए सभी कांग्रेसी उम्मीदवारों को बधाई दी है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *