पंजाब : निकाय चुनाव के नतीजे आने शुरू, गुरदासपुर में कांग्रेस जीती, अकाली और भाजपा को बड़ा झटका

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

election

डेली संवाद, चंडीगढ़
केंद्र द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन के केंद्र पंजाब में आज राजनीतिक हलचल काफी अधिक रहने वाली है. राज्य में हुए 117 निकायों पर चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं।

ऐसे में हर किसी की नज़र इन नतीजों पर हैं, इन चुनावों को किसान आंदोलन के लिटमेस टेस्ट के तौर पर भी देखा जा रहा है. पंजाब में कांग्रेस अभी सत्ता में है, ऐसे में निकाय चुनाव के नतीजों से भी पार्टी को बड़ी आस है।

पंजाब निकाय चुनाव के नतीजे आने अब शुरू हो गए हैं। गुरदासपुर के वार्ड नंबर एक पर कांग्रेस पार्टी की जीत हुई है। इस बार पंजाब के निकाय चुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा के बीच रहा. जबकि आम आदमी पार्टी ने भी अपनी किस्मत आजमाई। चुनाव में कुल 9222 उम्मीदवार मैदान में उतरे. इनमें सबसे अधिक 2832 निर्दलीय उम्मीदवार हैं।
अगर राजनीतिक दलों की बात करें तो कांग्रेस के 2,037 उम्मीदवार, अकाली दल के 1,569, बीजपी के 1,003 जबकि आम आदमी पार्टी के 1,606 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. पंजाब निकाय की सभी सीटों पर सुबह 9 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है।


















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *