सेक्स रैकेट में फंसे भाजपा मंत्री ने दिया इस्तीफा, महिला के साथ सेक्स वीडियो को बताया फर्जी

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बेंगलुरु। कर्नाटक के मंत्री रमेश जारकीहोली (ramesh jarkiholi) ने एक सेक्स टेप मामले में उनकी कथित संलिप्तता के मद्देनजर अपने पद से इस्तीफा दे दिया. सीएम को लिखे उनके पत्र में लिखा है, ‘मेरे खिलाफ आरोप गलत हैं. निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, मैं नैतिक आधार पर इस्तीफा दे रहा हूं।

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार सीएम बीएस येडियुरप्पा ने रमेश का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. इसके बाद रमेश के इस्तीफे को राज्यपाल के पास मंजूरी के लिए भेज दिया गया.
बता दें इस कथित वीडियो क्लिप में रमेश किसी अज्ञात महिला के साथ अंतरंग होते दिख रहे हैं. इन क्लिप को कन्नड़ समाचार चैनलों में प्रसारित किया गया था. सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कल्लाहल्ली ने मंगलवार को रमेश के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने नौकरी पाने की एक इच्छुक महिला का कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया और इस बारे में कुछ भी बताने पर उसे एवं उसके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

वीडियो शत प्रतिशत फर्जी – रमेश

रमेश ने मंगलवार रात को आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए संवाददाताओं से कहा था कि वह ‘सकते’ में हैं और वीडियो शत प्रतिशत फर्जी है. उन्होंने मामले की जांच की मांग की।

लगने के कारण बी एस येदियुरप्पा नीत भाजपा सरकार को काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है. पहले कांग्रेस में शामिल रहे रमेश कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन सरकार को गिराने में अहम भूमिका निभाने वाले विधायकों में शामिल थे, जिसके बाद भाजपा राज्य में सत्ता में आई।

CBI जांच की मांग

भाजपा विधायक बालचंद्र जारकीहोली ने अपने भाई रमेश जारकीहोली के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की सीबीआई जांच कराए जाने की बुधवार को मांग की और ‘फर्जी सीडी’ जारी करने वाले के खिलाफ 100 करोड़ रुपए का मानहानि का मुकदमा दायर करने की धमकी भी दी. बालचंद्र ने मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा से मुलाकात के बाद कहा कि यदि रमेश जारकीहोली ने कुछ गलत नहीं किया है, तो उन्हें इस्तीफा नहीं देना चाहिए और आपत्तिजनक वीडियो वाली सीडी जारी करने के पीछे जो लोग हैं, उनका पता लगाने के लिए जांच की जानी चाहिए।

बालचंद्र ने कहा, ‘जिस महिला के साथ अन्याय होने का दावा किया जा रहा है, उसकी पहचान नहीं पता है. किसी ने यह दावा करते हुए शिकायत की कि महिला के रिश्तेदारों ने ऐसा करने को कहा. इस शिकायत को दर्ज करना ही गलत है, क्योंकि पीड़ित व्यक्ति को शिकायत करनी चाहिए, न कि सड़क पर चल रहे किसी भी व्यक्ति को ऐसा करना चाहिए.’



















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *