मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन लुधियाना में 20-21 मार्च को 

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

body building

डेली संवाद, लुधियाना
पंजाबी अमेच्योर बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की ओर से 20-21 मार्च को होने वाली 11वीं जूनियर मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन डा. अंबेडकर भवन नजदीक जालंधर बाईपास पर करवाया जाएगा। जिस संबंध में पत्रकारों को संबोधित करते हुए इंडियन बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के नवनीत सिंह और पंजाब के महासचिव मोनू सभ्रवाल ने कहा कि इस प्रतियोगिता में देश भर से बॉडी बिल्डर हिस्सा लेंगे और अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने कहा कि काफी भारी तादाद में बॉडी बिल्डिंग का क्रेज रखने वाले दर्शक चैंपियनशिप का लुत्फ लेगें। एसोंसिएशन की और से कोविड़ गाईडलाईन को मददेनजर रखा जाएगा और हर आने जाने वाले को गेट एंट्री पर सैनेटाईज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में 21 मार्च को फाइनल मुकाबला होगा।

यह भी पढ़ें : जालंधर, होशियारपुर और कपूरथला के 77 नामी अस्पतालों के डाक्टर जाएंगे जेल, पढ़ें सनसनीखेज खुलासा

इस अवसर पर प्रचार सामग्री भी जारी की गई। इस मौके पर जिला एमेच्योर बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के प्रधान जसबीर सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, उप-चेयरमैन अमित थापर, अंकुर कत्याल, सीनियर उपप्रधान अशोक कुमार, सुदेश पवार, ज्वाइंट सचिव अरविंद बेदी, मनोज सिंगला, ऑर्गेनाइज सचिव लक्की मिहानी,सतीश शर्मा, रिंकू आदि उपस्थित थे।

पंजाब के CM अमरिंदर सिंह दे रहे हैं ‘मीठी गोली’।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *