Big Breaking: सियासी घमासान के बीच पुलिस कमिश्नर हटाए गए, इस IPS अफसर को मिली नई जिम्मेदारी

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Breaking-daily-samvad

मुंबई: मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Param Bir Singh) को पद से हटा दिया गया है. परमबीर सिंह की जगह हेमंत नागरले मुंबई के पुलिस कमिश्नर बन गए हैं. जानकारी के मुताबिक परमबीर सिंह को होम गार्ड का डीजी बनाया गया है. इसके अलावा रजनीश सेठ महाराष्ट्र के DGP बनाए गए हैं. वझे केस से जुड़े विवाद के बाद परमबीर सिंह का ट्रांसफर कर दिया गया है।

इससे पहेल आज सुबह परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की थी. सिंह ने ऐसे समय में मुख्यमंत्री से मुलाकात की, जब उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास विस्फोटकों से भरी कार बरामद होने के मामले में मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वझे की गिरफ्तारी का मामला सुर्खियों में है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए (NIA) की टीम की जांच जारी

इस मामले राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए (NIA) की टीम की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है. जांच के लिए बुधवार को NIA सचिव वझे के घर पहुंची. शहर की मशहूर साकेत बिल्डिंग में वझे का घर है. इस बीच सचिन वझे के करीबी और कुछ अन्य लोग भी एजेंसी की पड़ताल के दायरे में हो सकते हैं. वहीं एनआईए ने दावा किया है कि इस पूरे मामले में कुछ ‘अन्य लोग’ भी शामिल थे, जो गिरफ्तार पुलिस अफसर सचिन वझे को कथित रूप से निर्देश दे रहे थे।

इस बीच BJP शिवसेना नेताओं से नजदीकी को लेकर लगातार हमलावर है. बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने वझे की कंपनियों में शिवसेना नेताओं की साझेदारी के आरोप लगाए हैं. वहीं शिवसेना का कहना है कि महाराष्ट्र पुलिस (Maharashtra Police) इस मामले की जांच करने में सक्षम थी।

लुधियाना में कोरोना ब्लास्ट, डीसी ने कहा सभी अलर्ट रहें, देखें Video



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *