शराब खरीदने और पीने को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

wine

नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल की दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए शराब के सेवन की उम्र घटा कर 21 वर्ष कर दी है. हालांकि अबतक ये उम्र 25 साल थी, जिसे अब घटा दिया गया है।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस आदेश के बारे में जानकारी दी. उन्होंने ये भी कहा कि दिल्ली सरकार शराब की नई दुकाने भी नहीं खोलेगी. उन्होंने ये भी बताया कि साल 2016 से अबतक दिल्ली सरकार ने एक भी नई दुकान को लाइसेंस नहीं दिया है।

शक होने पर आईडी चेकिंग जरूरी

दिल्ली सरकार ने कहा है कि अगर शराब की दुकानों को लगता है कि शराब खरीदने वाले की उम्र कम है, तो वो आईडी दिखाने की मांग कर सकता है. बता दें कि यूपी और एमपी में भी शराब के सेवन की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष है. दिल्ली में पहले उम्र की सीमा 25 वर्ष थी।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार एक भी सरकारी शराब की दुकान नहीं चलाएगी. उन्होंने बताया कि सरकार ने इस बारे में पब्लिक से भी सुझाव मांगा था. जिसमें 14,700 कमेंट्स आए थे. इसके बाद सरकार ने ये फैसला लिया. मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में शराब माफिया एक बड़ी चुनौती है, जिसपर काबू पाने से सरकार को 1 से 2 हजार करोड़ के रेवेन्यू का फायदा होगा।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *