RSS के जिला प्रचारक की पुलिस ने की पिटाई, गुस्साई BJP नेत्री ने SHO को चप्पल से पीटा

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मथुरा। मथुरा के वृंदावन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच शनिवार को भिड़ंत हो गई। पुलिस ने कुंभ मेला में देवरहा बाबा घाट पर स्नान के दौरान संघ के जिला प्रचारक के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की तो चौराहों पर पुलिसकर्मियों को भाजपाइयों ने पीट दिया।

घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में मेडिकल कराने गए संघ जिला प्रचारक और भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसा दीं। इसमें कार्यकर्ता लहूलुहान हो गए तो भाजपा की जिला पंचायत सदस्य ने इंस्पेक्टर कोतवाल पर चप्पल चला दी। इस घटना के बाद दिनभर जिला संयुक्त चिकित्सालय छावनी बना रहा।

शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे वृंदावन कुंभ क्षेत्र स्थित देवरहा बाबा घाट पर यमुना स्नान करने गए आरएसएस के जिला प्रचारक मनोज और अन्य स्वयंसेवकों के साथ पुलिसकर्मियों ने अभद्रता कर दी। आरोप है कि जिला प्रचारक के साथ मारपीट की गई। इस सूचना पर संघ और भाजपा कार्यकर्ता कुंभ क्षेत्र में जुटने लगे।

अफसरों ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

एसपी सुरक्षा रोहित मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट ने उत्तर प्रदेश सहकारी बैंक के चेयरमैन पूर्व सांसद तेजवीर सिंह, विधायक कारिंदा सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा से वार्ता के बाद जिला प्रचारक के साथ मारपीट की घटना में दोषी पुलिसकर्मियों के निलंबन और रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया।

इसी प्रक्रिया में जिला प्रचारक और एक अन्य घायल स्वयंसेवक को चिकित्सकीय जांच के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया। कुछ देर बाद पुलिस को सूचना मिली कि भाजपाइयों ने पुलिस और मेडिकल स्टाफ के साथ अभद्रता कर दी। इस पर कोतवाली से पुलिस बल के साथ संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे इंस्पेक्टर वृंदावन अनुज कुमार ने कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसा दीं। इसमें भाजपा कार्यकर्ता मनीष गौतम लहूलुहान हो गए।

दो अन्य कार्यकर्ताओं के अंदरूनी चोट आई हैं। इस पर भाजपा की जिला पंचायत सदस्य सीमा चतुर्वेदी ने इंस्पेक्टर पर चप्पल चला दी। लाठीचार्ज के खिलाफ कोतवाल की बर्खास्तगी की मांग को लेकर भाजपा और संघ कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे डीएम नवनीत चहल और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर सहित भाजपा के शीर्ष नेता ने करीब तीन घंटे तक हंगामा के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

भाजपा की महिला सांसद के चेहरे पर फेंका गया जहरीला रंग, देखें VIDEO

https://youtu.be/DpAm1Neiqpc

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *