Big News: कांग्रेस विधायक के खिलाफ FIR, सरकारी डॉक्टर से बदतमीजी का आरोप

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

fir police

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस ने कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा और पूर्व कॉरपोरेटर गुड्डू चौहान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इन दोनों पर आरोप लगाया है कि इन्होने अस्पताल परिसर में अपना काम कर रहे सरकारी डॉक्टर को सवालों से परेशान कर दिया था। बताया जा रहा है कि मरीज के परिवार के कुछ लोगों ने पीसी शर्मा से ह्स्तक्षेप की मांग की। इसके बाद पीसी शर्मा और गुड्डू चौहान दोनों ही डॉक्टर योगेंद्र श्रीवास्तव से बहस करने लगे और उनकी कॉल ना उठाने पर डॉक्टर को डाटने लगे।

जेपी अस्पताल के मुख्य चिकित्सी अधिकारी योगेंद्र श्रीवास्तव ने अपने पद से इस्तीफा देते हुआ यह आरोप लगाया है कि उसने मरीज को बचाने की पूरी कोशिश की थी लेकिन उसकी गलती नहीं होने के बाद भी अपमानित किया गया। सोमवार को योगेंद्र श्रीवास्तव की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है।

पुलिस को लिखित में एक शिकायत मिली

हबीबगंज पुलिस के मुताबिक, जिस दिन यह घटना हुई, उस दिन पुलिस को लिखित में एक शिकायत मिली। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों से बात करने के बाद आईपीसी की धारा 353 औऱ 189 के तहत मामला दर्ज किया। दरअसल, यह मामला शनिवार का है।

शनिवार को दोपहर 12 बजे के आस-पास कोलार कोलॉनी के रहने वाले एक 35 वर्षीय मरीज ऑक्सीजन स्तर कम होने की वजह से जेपी अस्पताल में भर्ती हुए। इलाज के दौरान तखतसिंह की दोपहर तीन बजे के आस-पास मौत हो गई। तखतसिंह के परिवार ने आरोप लगाया कि अस्पताल के लापरवाही की वजह से उनके मरीज की मौत हुई।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *