कोरोना काल में प्रसिद्ध मंदिर वाले पहाड़ी पर शूट किया पॉर्न वीडियो, अब पॉर्नस्टार को ढूंढ रही है पुलिस

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

russian-porn-stars

जकार्ता: इंडोनेशिया की पुलिस उन दो रूसी पॉर्नस्टार की तलाश कर रही है, जिन्होंने बाली की पवित्र धार्मिक पहाड़ी पर आपत्तिजनक वीडियो शूट किया और उसे पॉर्नहब जैसी वेबसाइट पर पोस्ट कर दिया. ये वीडियो पिछले सप्ताह चर्चा में आ गई, जब वो पॉर्नहब पर सबसे ज्यादा देख गए वीडियो में से एक बन गई. इस वीडियो के सामने आने के बाद घमासान मच गया।

ये वीडियो रूसी पॉर्नस्टार वेरोनिका त्रोशिना और उसके पार्टनर मिखाइल मोरोजोव ने फिल्माई थी. उन्होंने साल भर से भी ज्यादा समय पहले इस वीडियो को शूट किया था. लेकिन अब उनकी तलाश इंडोनेशिया की पुलिस कर रही है. पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया है, जिसमें उनके इंडोनेशिया में मिलने की सूरत में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. यही नहीं, उन्हें करीब तीन साल जेल में भी बिताना पड़ सकता है।

माउंट बातुर इंडोनेशिया के बाली द्वीप पर स्थित है. यहां पुरा बाटूर नाम का एक बेहद लोकप्रिय मंदिर भी है जहां हर साल कई श्रद्धालु भी पहुंचते हैं. ये लोकेशन pasar agung मंदिर से कुछ ही दूरी पर मौजूद है। माना जा रहा है कि ये वीडियो कोरोना महामारी के दौरान ही फिल्माया गया था. अब पुलिस वेरोनिका त्रोशिना और मिखाइल मोरोजोव की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

द सन की खबर के मुताबिक, दोनों लोग रूस लौट आए हैं. स्थानीय मीडिया का इस मामले में कहना है कि अगर ये कपल पकड़ा जाता है तो उन्हें दो साल और आठ महीने की सजा जेल में काटनी पड़ सकती है. हालांकि अब तक रूसी कपल ने इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *