चिल्ड होगा मेयर का कमरा : मुख्यमंत्री का आदेश- अभी AC बंद रखना है, अफसरों ने मेयर हाउस में नई AC लगाने का बना दिया 1.34 लाख का प्रस्ताव, 75,000 रुपए में रिपेयर होगी मेयर हाउस की कुर्सी

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

mayor jagdish

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब में अघोषित बिजली कटौती के बीच मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जहां सरकारी दफ्तरों और संस्थानों में एयरकंडीशन चलाने पर रोक लगा दी है, वहीं, जालंधर के मेयर जगदीश राजा के सरकारी आवास के कमरे को चिल्ड करने के लिए अफसरों ने 1.34 लाख रुपए वाली नई AC का प्रस्ताव बना दिया।

मेयर जगदीश ऱाजा के माडल टाउन स्थित सरकारी आवास में डेढ़ टन का नया एयरकंडीशन लगाने का प्रस्ताव अधिकारियों ने तैयार किया है। यह एयरकंडीशन 1.34 लाख रुपए से ठेकेदार खरीद कर मेयर के सरकारी आवास में लगाएगा। यही नहीं, मेयर जगदीश राजा अपने सरकारी आवास की कुर्सी रिपेयर करवाने जा रहे हैं, उस पर करीब 75,000 रुपए खर्च आएगा।

इन प्रस्तावों को पास करने के लिए मेयर जगदीश राजा ने 9 जुलाई को एफएंडसीसी की बैठक बुलाई है। इस बैठक में जहां मेयर हाउस को संवारने के लिए सरकारी खजाना खोला जाएगा वहीं, स्वच्छ भारत अभियान के तहत 100 बैट्री वाले रिक्शा भी खरीदने का प्रस्ताव रखा गया है। बैट्री वाले 100 रिक्शे खरीदने के लिए नगर निगम को 3.38 करोड़ रुपए खर्च करने होंगे।

पढ़ें एफएंडसीसी का पूरा एजैंडा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *