Bihar News: कानून मंत्री ने मुख्यमंत्री को भेज दिया इस्तीफा, विभाग बदले जाने से थे नाराज

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटना। Bihar News: बिहार के कानून मंत्री कार्तिक कुमार ने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। कार्तिक अपने विभाग में हुए बदलाव को लेकर मुख्यमत्री से नाराज है, उन्होंने अपना इस्ताफा मुख्यमंत्री को भेज दिया है।

ये भी पढ़ें: संगम कार बाजार का मालिक संजय मेहता गायब!

कार्तिक कुमार का विभाग बदलकर उन्हें गन्ना उद्योग विभाग की जिम्मेदारी दी गई थी। दरासल यह विवाद तब शुरू हआा, जब कार्तिक कुमार ने कानून मंत्री के रूप में शपथ ली थी। तब भाजपा ने यह आरोप लगाया था कि जिस दिन इनको शपथ लेनी थी, उसी दिन उनको एक अपहरण के केस में दानापुर के कोर्ट में हाजिर होना था।

वही संजय जायसवल ने कहा कि नीतीश कुमार अच्छे तरीके से जानते थे कि वह एक अपारधी को कानून बनाने जा रहे है। यह नीतीश कुमार की नई नीति है कि आप कितने भी बड़े अपराधी हो, अगर आपको फर्जी केस से जेल भेज सकते है तो हम कानून मंत्री बनाकर आपको जेल जाने से भी बचा सकते है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के डाक्टर दंपति ने सरकार को लगाया 2 करोड़ का चूना

तब नीतीश कुमार ने इसपर फैसला लेने की जिम्मेदारी तेजेस्वी यादव को दी। जिसपर कल सुबह तेजस्वी यादव ने इसपर फैसला लेते हुए कार्तिक कुमार को कानून विभाग से हटा कर उन्हें गन्ना उद्योग विभाग दे दिया। जिससे की वह नाराज हो गए और देर रात उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसी के बीच भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि अभी एक ही विकेट गिरा है, ऐसे और विकेट गिरेंगे।

ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पैक्टर का आ गया नया एलबम

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *