Honey Singh Divorce: यो यो हनी सिंह का हुआ तलाक, पत्नी को देने होंगे इतने करोड़

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Honey Singh Divorce: पंजाबी सिंगर यो यो हनी सिंह (Honey Singh) और शालिनी तलवार (Shalini Talwar) का तलाक हो चुका है। शालिनी ने पिछले साल दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में सिंगर पर घरेलू हिंसा और दूसरी महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाने समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए तलाक अर्जी लगाई थी।

खबरों की माने तो शालिनी ने हनी सिंह से तलाक के लिए 10 करोड़ रुपये गुज़ारा भत्ता की मांग की थी। मगर अब दोनों के बीच 1 करोड़ रुपये पर सेटलमेंट हुआ है। हनी सिंह और शालिनी का अब आधिकारिक रूप से तलाक़ हो चुका है। दिल्ली के साकेत डिस्ट्रिक कोर्ट के फैमिली कोर्ट में हनी सिंह ने एलिमनी के तौर पर 1 करोड़ रुपये का चेक सील्ड लिफ़ाफ़े में शालिनी तलवार को सौंपा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में विज्ञापन घोटाला: जोशी और कपूर के बीच जंग, सरकार को करोड़ों का चूना

अदालत में यो यो हनी सिंह (Honey Singh) और शालिनी तलवार (Shalini Talwar) के बीच आरोप-प्रत्यारोप के बाद मामला शांत हुआ। दोनों के बीच अब 1 करोड़ रुपये की राशि पर समझौता हुआ। बताया जा रहा है कि इस मामले की अगली सुनवाई 20 मार्च 2023 को होगी जिसमें अगले प्रस्ताव पर सुनवाई होगी।

हनी सिंह पर लगाए थे मारपीट के आरोप

रैपर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) के खिलाफ शालिनी ने घरेलू हिंसा के आरोप लगाते हुए 3 अगस्त को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में याचिका दाखिल की। उन्होंने आरोप लगाया था कि हिरदेश सिंह उर्फ हनी सिंह ने उनके साथ मारपीट की। इस शादी को उन्होंने दस साल दिए। मगर बदले में उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

शालिनी तलवार ने ये भी आरोप लगाया था कि सिंगर इंटरनेशनल टूर पर जाने के बहाने कई महिलाओं के साथ अवैध सेक्स संबंध बनाते हैं। उनके साथ पति ने जानवरों की तरह बर्ताव किया और अब वह उनसे अलग होना चाहती हैं। शालिनी ने 10 करोड़ रुपये का मुआवजा की मांग भी की थी।

हनी सिंह ने क्या कहा था शालिनी के आरोपों पर

शालिनी तलवार के इन आरोपों के बाद हनी सिंह ने 6 अगस्त 2021 को सोशल मीडिया पर नोट शेयर किया। जिसमें उन्होंने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया था। उन्होंने कहा था कि ये बेहद थुकद है कि मेरे और मेरे ऊपर झूठे आरोप लगाए गए हैं। इन आरोपों ने मुझे बहुत परेशान किया है।

उन्होंने कहा कि मुझपर लगाए गए आरोप बेहद नंदनीय हैं और मुझे परेशान किये जाने के लिए किये गए हैं। हनी सिंह और शालिनी तलवार की शादी साल 2011 में शादी की। दोनों की लवस्टोरी स्कूल में शुरू हुई और 20 साल तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया। शादी के 10 साल बाद दोनों ने तलाक लिया है।

प्रताप बाग रोड पर अवैध रूप से कामर्शियल निर्माण

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *