Punjab News: अवैध कालोनी काटने वाले 6 कालोनाइजरों पर FIR दर्ज, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: अवैध कालोनी काटकर सरकार को चूना लगाने वाले कालोनाइजर्स के खिलाफ बड़ी कार्ऱवाई हुई है। ग्लाडा के जूनियर इंजीनियर की शिकायत पर थाना जमालपुर पुलिस ने दो विभिन्न मामलों में 6 कालोनाइजरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला 36 पंजाब अपार्टमेंट एंड प्रापर्टी एक्ट 1995 के तहत दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। सभी आरोपी कालोनाइजर पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। गलाडा में तैनात जूनियर इंजीनियर करन अग्रवाल ने पुलिस को शिकायत में बताया कि गांव भोलापुर (साहनेवाल) में रघुनाथ एनक्लेव के नाम पर कालोनी काटी थी। इस कालोनी को ग्लाडा के पास नहीं करवाया गया था।

जब सरकार ने अवैध कालोनियों को रेगुलर करने के लिए पालिसी लाई, उक्त कालोनाइजर्स ने आवेदन किया था। आवेदन के आधार पर ग्लाडा की तरफ से कुछ संशोधन और स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया। उक्त कालोनाइजर्स की तरफ से इसका कोई जवाब नहीं दिया गया है। इस संबंध में उन्हें कई बार पत्र भी लिखा गया।

ये भी पढ़ें: सिख नेता अमृतपाल को पुलिस ने किया नजरबंद

पुलिस ने शिकायत के आधार पर नरिंदर कुमार, जगदीश कुमार निवासी जगीर रोड नजदीक बाबा नामदेव कालोनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एक अन्य मामले में जूनियर इंजीनियर करन अग्रवाल ने गांव भोलापुर में हरमन एनक्लेव के कालोनाइजर के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर थाना जमालपुर पुलिस ने आरोपित राकेश सिंगला, गुरप्रीत सिंह निवासी गोबिंद नगर 33 फुटा रोड, शमशेर कुमार निवासी जीटीबी नगर और हरदीप सिंह निवासी सराभा नगर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *