डेली संवाद, नई दिल्ली। Indian Railway: रेलवे ने यात्रियों को राहत भरी खबर दी है। अब अगर आपको जनरल टिकट लेकर रेलवे में यात्रा करनी है तो अब स्टेशन में बिना लाइन में लगे भी टिकट खरीद सकते है। अब आप अपने फ़ोन से भी जनरल टिकट बुक कर सकते है। इसके लिए रेलवे ने मोबाईल ऐप की शुरुआत की थी। अब आप यूटीएस मोबाइल ऐप (UTS MOBILE APP ) नाम के इस एप्लीकेशन से आप बहुत ही आसानी से अपना लोकल टिकट बुक कर सकते है।
ये भी पढ़ें: LOVELY SWEET और LPU के मालिक व सांसद की मार्सिडीज कार ब्लैकलिस्टेड
यह एप गैर उपनगरीय खंड पर एक स्टेशन से 20 किलोमीटर की दूरी से अनारक्षित टिकट बुक करने की अनुमति देगा, जो फिलहाल पांच किलोमीटर से अधिक है। उपनगरीय क्षेत्रों में मौजूदा दूरी दो किमी को बढ़ाकर पांच किमी कर दी गई है। रेलवे बोर्ड ने 7 नवंबर को सभी जोनों को नए निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत नए निकटता संबंधी मानदंडों को प्रभावी किया गया है।
ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट
सामान्य ट्रेनों और दूरी की ट्रेनों के डिब्बों में यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों की लंबे समय से मांग थी। इन बदलावों से पहले रेलवे ने अनारक्षित टिकट बुकिंग प्रणाली (UTS) एप ने गैर उपनगरीय वर्गों में यात्रियों को एक स्टेशन से 5 किलोमीटर तक टिकट बुक करने की अनुमति दी थी।
हमारे देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा रोज़ ट्रैन में सफर करता है। इसमें बहुत सारे ऐसे लोग होते है जो रिजर्वेशन करवा कर यात्रा करते है और बहुत सारे ऐसे लोग होते है जो बिना रिजर्वेशन के यात्रा करते है उसने लिए यह बहुत ही खुशी की खबर है।
ਕ੍ਰਿਕਟ ਮੈਚ ਇਸ ਸ਼ੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਸਟਾਰ ਬਾਣੀ ਕੁੜੀ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਇੰਡੀਆ ਨੂੰ ਵੱਡਾ challenge
https://youtu.be/LpfRn7UH5rU









