Punjab News: राजीव राजा को फेसबुक के मैसेंजर बाक्स के माध्यम से सांसद बिट्टू सहित जान से मारने की मिली धमकी

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद लुधियाना। Punjab News: सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के खासमखास व यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजीव राजा को बुधवार की शाम को उनके फेसबुक के मैसेंजर बाक्स के माध्यम से राजीव के पारिवारिक सदस्यों व सांसद बिट्टू को जान से मारने की धमकी मिली। धमकी देने वाले शख्स ने राजा को खुलेआम हथियार दिखा कर सांसद बिट्ट सहित मौत के घाट उतारने की बात करते हुए उनका हश्र भी शिव सेना नेता सुधीर सूरी जैसा करने की बात भी दोहराई।

ये भी पढ़ें: LOVELY SWEET और LPU के मालिक व सांसद की मार्सिडीज कार ब्लैकलिस्टेड

राजीव राजा ने पुलिस कमिश्नर कार्यलय को सौंपी लिखित शिकायत की जानकारी देते हुए कहा कि इससे पूर्व भी वह इसी तरह दो दर्जन से ज्यादा शिकायतें सबूतों सहित पुलिस कमिश्नर को दे चुके हैं। मगर हर बार शिकायत साईबर क्राइम को जांच के लिए भेजने के आश्वासन के अलावा पुलिस ने कुछ नहीं किया। पुलिस कमिश्नर कार्यलय के कुछ दूरी पर खड़ी अपनी कार की तरफ इशारा करते हुए उन्होने कहा कि उन्हें मिल रही धमकियों के प्रति उदासीन रवैये के चलते वह परिवार सहित घर छोड़ कर सुरक्षित स्थान पर जा रहे है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

पंजाब में पिछले सात महीनों से कानून व्यव्स्था की खस्ता हालत का जिक्र करते हुए कहा कि देश विरोधी तत्व गोलियां चला कर सरेआम एक के बाद राज्य के नागरिको को मौत के घाट उतार रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी राज्य के प्रति जिम्मेंदारी से भाग कर गुजरात व हिमाचल के चुनावों में मस्त होकर पंजाब को आतंकवादियों के हवाले कर रहे हैं।

खुद को पिछले कई महीनो से मिल रही जान से मारने की धमकियों पर उन्होने कहा कि स्थानीय पुलिस को कई बार दी गई शिकायतों पर पुलिस गौर नहीं कर रही। परिणाम स्वरुप उन्हें धमकियां देने वाले आंतकियो के हौंसले बुलंद होते जा रहे है। पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा ने राजीव राजा की तरफ से वीरवार को इससे पूर्वी दी गई लिखित शिकायतों की पुष्टि करते हुए उन्हें पूरी सुरक्षा देने का भरोसा दिलाया।

https://youtu.be/LpfRn7UH5rU

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *