Cryptocurrency: दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टो एक्सचेंज चलाने वाली कंपनी हुई दिवालिया

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमेरिका। Cryptocurrency: क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज एफ़टीएक्स (FTX) ने अमेरिका में खुद को दिवालिया घोषित करने की अर्जी दी है। कंपनी ने अदालत से सुरक्षा की मांगी है और ग्राहकों के पैसे लौटाने के रास्ते तलाश रही है। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टो एक्सचेंज कंपनी चलाने वाले कंपनी के चीफ़ एक्जीक्यूटिव सैम बैंकमैन-फ्राइड ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है।

ये भी पढ़ें: LOVELY SWEET और LPU के मालिक व सांसद की मार्सिडीज कार ब्लैकलिस्टेड

30 साल के सैम के लिए ये दुर्भाग्यजनक माना जा रहा है। महज एक सप्ताह में एफ़टीएक्स का साम्राज्य ध्वस्त हो गया जिसकी वजह से पहले से ही मुश्किल में घिरे क्रिप्टो बाज़ार का आत्मविश्वास हिला हुआ है। किंग ऑफ़ क्रिप्टो के नाम से मशहूर सैम ने ट्विटर पर लिखा, “मैं एक बार फिर से माफ़ी मांगता हूं कि हम यहां पहुंच गए। उम्मीद है कि चीज़ें बेहतर होने का रास्ता मिलेगा। उम्मीद है कि हम इस प्रक्रिया में पारदर्शिता और भरोसा ला पाएंगे।”

ये भी पढ़ें: पंजाब में 5000 से ज्यादा गाड़ियों की RC ब्लैकलिस्ट

“जिस तरह से चीज़ें हुई हैं उससे मैं हैरान हूं। “कंपनी डूबने से पहले सैम बैंकमैन क्रिप्टो बाज़ार के सितारों में से एक थे। उनकी तुलना दिग्गज निवेशक वॉरेन बफ़ेट से हो रही थी। उनकी कुल संपत्ति करीब 15 अरब डॉलर के क़रीब है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *