Share Market: शेयरों में बिकवाली, सेंसेक्‍स 450 अंक टूटा, निफ्टी 18350 के करीब

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Share Market: कमजोर ग्‍लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में जोरदार बिकवाली देखने को मिल रही है। आज के कारोबार में सेंसेक्‍स और निफ्टी दोनों इंडेक्‍स कमजोर हुए हैं। सेंसेक्‍स में करीब 450 अंकों की गिरावट है तो निफ्टी 18350 के करीब आ गया है। आज के कारोबार में बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिल रही है। निफ्टी आईटी इंडेक्‍स 1 फीसदी से ज्‍यादा कमजोर हुआ है।

ये भी पढ़ें: AAP के विधायक को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO

मेटल और रियल्‍टी इंडेक्‍स में करीब 1 फीसदी कमजोरी है। निफ्टी पर बैंक, फाइनेंशियल, ऑटो और फार्मा सहित तकरीबन हर इंडेक्‍स में गिरावट दिख रही है। फिलहाल सेंसेक्‍स में 438 अंकों की गिरावट है और यह 61,743.82 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। निफ्टी में 133 अंकों की कमजोरी है और यह 18364 के लेवल पर है। हैवीवेट शेयरों में बिकवाली है।

ये भी पढ़ें: हिमाचल में अखबार बांटने वाला बना मुख्यमंत्री

सेंसेक्‍स 30 के 26 शेयर लाल निशान में हैं.। आज के टॉप लूजर्स में Infosys, TCS, HCL Tech, Wipro, BAJAJFINSV, Tech Mahindra, BAJFINANCE, HUL शामिल हैं। जबकि टॉप गेनर्स में INDUSINDBK, M&M, DRREDDY, NTPC हैं। ब्रेंट क्रूड में नरमी जारी है। क्रूड 77 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। जबकि अमेरिकी क्रूड 72 डॉलर प्रति बैरल प है। यूएस में 10 साल की बॉन्‍ड यील्‍ड 3.562 फीसदी पर है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *