Bank loot In Jalandhar: जालंधर में बंदूक की नोक पर बैंक में डकैती, लूटेरे 9 लाख की नकदी लेकर फरार

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Bank loot In Jalandhar: जालंधर में थाना आदमपुर के अंतर्गत हजारा गांव में बैंक डकैती का मामला सामने आया है। शाम को बैंक बंद होने के बाद लूटेरे निजी बैंक कोटक महिंद्रा (Kotak Mahindra Bank) में घुसे, जब कर्मचारी अकाउंटिंग में लगे थे। लूटेरों के पास हथियार थे।

ये भी पढ़ें: प्रेस क्लब के अध्यक्ष और पत्रकार की गोली मारकर हत्या

उन्होंने बंदूक की नोक पर बैंक कर्मचारियों को किनारे कर दिया और बैंक से नौ लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए। शाम करीब पांच बजे लूटेरे बैंक में घुसे। उस समय कर्मचारी बैंक बंद करने में व्यस्त थे। लुटेरों ने बैंक में घुसकर हवा में फायरिंग की। इसके बाद बैंक से नौ लाख रुपये लूट कर मौके से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें: पंजाब में कई कारोबारियों के ठिकानों पर ED की Raid

लूटेरे आधे घंटे के भीतर बैंक में लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। हजारा गांव स्थित कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) में लूट की घटना के तुरंत बाद कर्मचारियों ने जंडू सिंघा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस बैंक पहुंची पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ले ली है।

बेईमान अफसरों से एक-एक पैसे का हिसाब लेगी सरकार, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *