MS Dhoni Production Film: क्रिकेट के बाद अब बॉलीवुड में धोनी की एंट्री, पहली फिल्म का किया ऐलान

Daily Samvad
2 Min Read
Cricketer MS Dhoni
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। MS Dhoni Production Film: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी (MS Dhoni) ने अब फिल्म प्रोडक्शन में एंट्री कर ली है। उनके प्रोडक्शन धोनी एंटरटेनमेंट (Dhoni Entertainment) के तहत पहली तमिल फिल्म का निर्माण कर लिया गया है। इसका मोशन पिक्चर भी जारी कर दिया गया है जिसमे फिल्म का नाम और कास्ट का खुलासा किया गया है।

य़े भी पढ़ें: पंजाब में SGPC के प्रधान पर हमला, लोगों ने किया पथराव

आपको बता दे कि धोनी बतौर एक्टर नहीं, बल्कि बतौर प्रोड्यूसर इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं। उनकी पहली तमिल फिल्म का नाम LGM:- Lets Get Married रखा गया है। इस फिलम में नदिया, हरीश कल्याण, वाना और योगी बाबू खास भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का मोशन पोस्टर एनीमेशन टाइप से बनाया गया है।

ये भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चल रहे सांसद की मौत

इससे पहले फिल्म के डायरेक्टर रमेश थमिलमणि ने बताया था कि इस फिल्म का कॉन्सेप्ट धोनी की पत्नी साक्षी सिंह ने लिखा है। एमएस धोनी के प्रोडक्शन हाउस ने दिवाली के मौके पर एक प्रेस नोट शेयर कर बताया था कि धोनी प्रोडक्शन तमिल में अपनी पहली फैमिली ड्रामा फीचर फिल्म का निर्माण करने वाला है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *