Pathan Box Office Collection Day 7: रिलीज़ के सातवें दिन भी पठान ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, की ताबड़तोड़ कमाई

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Pathan Box Office Collection Day 7: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की पठान (Pathaan) का जलवा सातवें दिन भी कायम रहा। फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है।

फिल्म के निर्माता की मानें तो ‘पठान’ ने वर्ल्ड वाइड 600 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। जिसके बाद फिल्म 7 दिनों में अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म में 9वें और हिंदी 100 करोड़ क्लब की लिस्ट में 7वें स्थान पर है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम के घर और होटल में विजीलैंस की टीम ने मारा छापा

शाह रुख खान की फिल्म ‘पठान’ पिछले बुधवार यानी 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म रिलीज के पहले ही इस फिल्म के सभी शोज की टिकटें बिक चुकी थीं। ये फिल्म शुरुआती दिनों में पूरी तरह से हाउसफुल गई थी। फिल्म रिलीज को एक हफ्ता हो चुका है, लेकिन शाह रुख के फैंस के सिर से ‘पठान’ का नशा है की उतरने का नाम ही नहीं ले रहा है।

ये भी पढ़ें: MLA रमन अरोड़ा ने पूर्व मंत्री अवतार हैनरी को दिया बड़ा झटका

मंगलवार को पठान के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन पर वर्किंग डेज का असर थोड़ा बहुत दिखाई दिया, लेकिन ये फिल्म अभी भी बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म क्रिटिक रमेश बाला के अनुसार, जहां फिल्म ने मंगलवार को 600 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, बुधवार यानी एक सप्ताह में फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 640 करोड़ की कमाई का आंकड़ा क्रॉस कर लिया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *