Punjab News: भाजपा बंदी सिंहों को रिहा करने के अपने वादे से क्यों मुकर गई: हरसिमरत कौर बादल

Daily Samvad
6 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, सुल्तानपुर लोधी। Punjab News: पूर्व केंद्रीय मंत्री बीबा हरसिमरत कौर बादल ने भारतीय जनता पार्टी पंजाबियों को बताने के लिए कहा कि वह भाई बलवंत सिंह राजोआणा को रिहा करने के अपने वादे से क्यों पीछे हट गई है।

बीबा बादल ने यहां सुरजीत फाउंडेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक समारोह में छात्रों को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए अतीत में महिलाओं द्वारा किए गए बलिदान से सीखें ताकि आज उनकी बहनों के लिए बेहतर दुनिया का निर्माण हो सके।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

बठिंडा सांसद ने कहा कि भाजपा के साथ साथ केंद्र सरकार पंजाबियों के प्रति जवाबदेह है क्योंकि वह 2019 में श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर सभी बंदी सिंहों को रिहा करने के अपने वादे से मुकर गई है। उन्होंने कहा कि उस समय आठ सिख बंदियों को रिहा करने के साथ साथ भाई राजोआणा की मौत की सजा का उम्रकैद में बदलने की अधिसूचना भी जारी की गई थी, ताकि उन्हें रिहा किया जा सके।

उन्होंने कहा कि इसे लागू नही किया गया है, ‘‘ इससे दुनिया भर में सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है’’। अकाली नेता ने आम आदमी पार्टी पर प्रो. दविंदरपाल सिंह भुल्लर की रिहाई के आदेश पर हस्ताक्षर न कर सिख समुदाय के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की आप पार्टी की सरकार पिछले एक साल से प्रो. दविंदरपाल सिंह भुल्लर की रिहाई को रोकने के लिए कोई न कोई बहाना बना रही है।

पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से चरमरा गई

उन्होंने कहा कि इसी तरह पंजाब में आप पार्टी की सरकार ने सिख बंदी गुरमीत सिंह को समाज के लिए खतरा बताते हुए प्रतिकूल रिपोर्ट दायर की, जिससे उनकी रिहाई के रास्ते में अड़चन आ रही है। पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए बीबा बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वीकार कर लिया है कि पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से चरमरा गई है, और राज्य में अतिरिक्त केंद्रीय बलों की तैनाती करना इसे बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

उन्होंने कहा, ‘‘ पहले आप पार्टी की सरकार ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे 50 किलोमीटर के क्षेत्र को सीमा सुरक्षा बल को सौंप दिया , तथा इसके बावजूद हथियारों तथा नशों की तस्करी बढ़ गई है। उन्होने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से चरमरा गई है, जिससे राज्य से पूंजी का पलायन हो गया है और साथ ही आम आदमी अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है’’।

बीबा बादल ने बताया कि पिछले छह सालों में पंजाब हर क्षेत्र में पिछड़ गया है। अब आप पार्टी की सरकार एक साल में ही 40 हजार करोड़ रूपये का कर्ज लेकर इसे और कर्जदार बना रही है। उन्होंने कहा कि लोग महसूस कर रहे हैं, कि आप पार्टी द्वारा किए गए सभी वादे खोखले हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ महिलाएं और नौजवान सबसे ज्यादा पीड़ित हैं , क्योंकि महिलाओं को प्रति महीना 1000 रूपया का भत्ता देने का वादा किया गया था, इसी तरह से नौजवानों को रोजगार देनेा तो भूल ही जाइए, शगुन और बुढ़ापा पेंशन जैसे सामाजिक भलाई के लाभों में भी कटौती की जा रही है।

उन्होंने कहा कि नौजवान अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं, क्योंकि सरकार उन्हे नौकरी देने के अपने वादे से मुकर गई है। बीबा बादल ने यह भी बताया कि कैसे पूर्व वित्तमंत्री डाॅ. उपिंदरजीत कौर ने राज्य की पहली महिला वित्तमंत्री बनने का गौरव हासिल किया। इस अवसर पर एसजीपीसी सदस्य गुरप्रीत कौर रूही , सुल्तानपुर लोधी से अकाली नेता कैप्टन हरमिंदर सिंह तथा इंजीनियर स्वर्ण सिंह भी मौजूद थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *