Surya Guru Yuti 2023: 12 साल बाद सूर्य और गुरु की होगी युति, इन राशियों को होगा लाभ

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Surya Guru Yuti 2023: ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से हर राशि के जातकों के जीवन में इसका असर देखने को मिलता है। ये असर किसी राशि के लिए शुभ होता है, तो किसी राशि के लिए ये अशुभ होता है। अब ऐसे में गुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन से कई राशियों को शुभ फल की प्राप्ति होती है।

बता दें, बृहस्पति ग्रह दिनांक 22 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं और दिनांक 14 अप्रैल को सूर्य भी इसी राशि में प्रवेश कर रहे हैं। जिसकी वजह से दिनांक 22 अप्रैल को गुरु और सूर्य की युति होने जा रही है। ऐसा संयोग करीब 12 साल के बाद बन रहा है। तो आइए आज हम आपको अपने इस लेख में किन राशियों के जीवन में शुभ प्रभाव पड़ने वाला है, इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।

जाने कब हो रही है सूर्य और गुरु की युति

सूर्य दिनांक 14 अप्रैल को दोपहर 03 बजकर 12 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश कर रहे है इसके साथ दिनांक 22 अप्रैल को सुबह 06 बजकर 12 मिनट पर गुरु मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं। जिसकी वजह से दिनांक 22 अप्रैल को गुरु और सूर्य की युति हो रही है।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य और गुरु की युति से हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बिजनेस और नौकरी में आपको जल्द सफलता मिलने की संभावना है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य और गुरु की युति से भाग्योदय होगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए ये समय बेहद शुभ है। परिवार के साथ समय अच्छा बितेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए सूर्य और गुरु की युति से नौकरी में पदोन्नति मिलने की संभावना है। बिजनेस में आपको मुनाफा होगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां ही खुशियां होंगी।

ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए सूर्य और गुरु की युति से इन्हें किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। कार्यस्थल में पदोन्नति मिल सकती है। स्वास्थ्य में भी पहले से सुधार होगा।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए सूर्य और गुरु की युति समाज में मान-सम्मान लेकर आया है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। करियर में लाभ होगा। आपको पदोन्नति मिलने की संभावना है। शुभ काम करने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद जरूर लें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *