Bangladesh News: बांग्लादेश के ढाका में एक इमारत में बड़ा विस्फोट, 14 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, ढाका। Bangladesh News: बांग्लादेश (Bangladesh) के ढाका में एक इमारत में विस्फोट होने की खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक इस बिस्फोट में 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। जानकारी मिल रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। धमाका गुलिस्तान इलाके में एक बहुमंजिला इमारत में हुआ। धमाका आज शाम 4 बजे के करीब हुआ।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

राहत और बचाव कार्य जारी है। घायल लोगों को ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है। जिस इमारत में धमाका हुआ, वो 7 मंजिला है। बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर ब्लास्ट हुआ। धमाके के कारण के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। बिल्डिंग में सैनिटरी प्रोडक्ट्स के कई स्टोर हैं और इसके बगल की इमारत में BRAC बैंक की ब्रांच है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के ATP ने अवैध बेसमेंट का काम रुकवाया

इससे पहले, शनिवार को बांग्लादेश के चटगांव में एक ऑक्सीजन संयंत्र में विस्फोट के बाद आग लगने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक अन्य घायल हो गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सीताकुंडा उपजिला के केशबपुर इलाके में शाम करीब साढ़े चार बजे ऑक्सीजन प्लांट में धमाके की आवाज सुनाई दी। इसके बाद लोगों ने आग की लपटों को उठते देखा था।

VIDEO- नेशनल हाईवे पर ATP ने क्यों रुकवाया काम, देखो क्या बोले

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *