Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स इनोकिड्स व कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विद्यार्थियों ने ऑर्गेनिक व फूलों की होली खेलकर मनाया होली-पर्व

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, नूरपुर रोड व कपूरथला रोड) के इनोकिड्स के नन्हें बच्चों व कॉलेज ऑफ एजुकेशन जालंधर के विद्यार्थी-अध्यापकों द्वारा ऑर्गेनिक और फूलों के साथ होली पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

साथ ही आज इनोकिड्स के लर्नर्स के लिए नए सत्र का प्रारंभ हुआ। सभी अध्यापकों ने नन्हें मुन्नों का स्वागत किया। अध्यापकों ने रंग-बिरंगे कागज़ों का कलात्मक रूप से प्रयोग करते हुए होली के रंग बनाए तथा उनके संग ऑर्गेनिक व फूलों की होली खेली। इस त्यौहार को लेकर बच्चों में काफ़ी उत्साह दिख रहा था।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

इस अवसर पर बच्चे राधा-कृष्ण व गोपियों की वेशभूषा में सजकर आए। सभी बच्चों तथा आध्यापकों ने फूलों की होली का लुत्फ़ उठाया‌। अध्यापकों के साथ बच्चों ने होली गीत गाया और उनके द्वारा किए गए नृत्य ने समां बाँध दिया। कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थी अध्यापकों ने फूलों और जैविक रंगों का प्रयोग करते हुए अत्यंत सुंदर रंगोली बनाई।

ये भी पढ़ें: जालंधर के ATP ने अवैध बेसमेंट का काम रुकवाया

रंग-बिरंगे फूलों की आभा व खुशबू ने पूरे कॉलेज परिसर को महका दिया। शर्मिला नाकरा (डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स) ने बताया कि होली आपसी सद्भावना और प्रेम का पर्व है। प्यार भरे रंगों से सजा यह पर्व हर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन खोलकर भाईचारे का संदेश देता है।

VIDEO- नेशनल हाईवे पर ATP ने क्यों रुकवाया काम, देखो क्या बोले

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *