Share Market: भारतीय शेयर बाजार पर संकट, पांचवें दिन गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद नई दिल्ली। Share Market: इस हफ्ते लगातार तीसरे ट्रेडिंग सेशन में भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ है। सुबह तेजी के साथ खुलने और दोपहर तक तेजी के साथ ट्रेड करने के बावजूद बाजार में तेजी कायम नहीं रही। और निवेशकों के बिकवाली के चलते भारतीय बाजार फिर गिरावट के साथ बंद हुआ है।

यह भी पढ़े: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री पर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 338 अंकों की गिरावट के साथ 57,553 तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 74 अंकों की गिरावट के साथ 16,972 अंकों पर बंद हुआ है। आज के ट्रेडिंग सेशन में फार्मा, मेटल्स, कमोडिटी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, हेल्थकेयर सेक्टर के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। जबकि बैंकिंग, आईटी, ऑटो, एफएमसीजी, मीडिया, इंफ्रा, ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान को मार देंगे! पढ़ें आतंकी की बड़ी धमकी

हालांकि स्माल कैप और मिडकैप शेयरों में तेजी देखी गई है। निफ्टी के 50 शेयरों में 20 शेयर तेजी के साथ तो 30 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि सेंसेक्स के 30 शेयरों में 8 शेयर तेजी के साथ और 22 गिरकर बंद हुए। आज के ट्रेड में एशियन पेंट्स 2.99 फीसदी, टाटा स्टील 2.07 फीसदी, टाइटन कंपनी 1.76 फीसदी, लार्सन 1.47 फीसदी, पावर ग्रिड 1.44 फीसदी, कोटक महिंद्रा 1.12 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.08 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है।

Video: राहुल गांधी के EX MLA दीपक सिंह ने खोल दी बाबा के बुलडोजर की पोल

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *