डेली संवाद, नई दिल्ली। Deepak Boxer Arrested: देश से फरार हुए टॉप गैंगस्टर दीपक बॉक्सर (Gangster Deepak Boxer) को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम ने एफबीआई की मदद से मैक्सिको के दबोच लिया है। दिल्ली पुलिस ने देश से बाहर जाकर पहली बार किसी गैंगस्टर को पकड़ा है। बॉक्सर को एक दो दिन में भारत लाया जा सकता है। बॉक्सर सिविल लाईंस इलाके में हुई बिल्डर की हत्या में वांछित था।

ये भी पढ़ें: जालंधर कैंट के दलबदलू जगबीर बराड़ ने फिर से मारी पलटी
दीपक की सिविल लाईंस में बिल्डर अमित गुप्ता की हत्या मामले में तलाश थी। दिल्ली-एनसीआर का टॉप गैंगस्टर दीपक बॉक्सर रोहिणी कोर्ट में जितेंद्र गोगी की हत्या के बाद गोगी गिरोह की कमान संभाल रहा था। उसने मुरादाबाद से रवि अंटिल के नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाया था और कोलकाता से फ्लाइट लेकर 29 जनवरी, 2023 को मोक्सिको भाग गया था।
ये भी पढ़ें: जालंधर में लोकसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान
बता दें कि दीपक साल 2016 में बहादुरगढ़ में दिल्ली पुलिस कस्टडी से गोगी को छुड़ाने के बाद चर्चा में आया था। 2018 में उसके गैंग पर मकोका के तहत कारवाई हुई, तब से वो फरार है। इस दौरान वो लगातार अपराध करता रहा।
इस बीच दो हत्याएं, पुलिसकर्मियों पर कातिलाना हमला और मार्च 2021 में कुलदीप उर्फ फज्जा को जीटीबी अस्पताल से पुलिस कस्टडी से भगाकर ले जाने में उसकी तलाश थी। दीपक गन्नौर का का रहने वाला है और उस पर 3 लाख का इनाम है।
ਕੀ Ex MLA ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ‘AAP’ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋ ਗਏ ਹਨ?









