Punjab News: कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने पट्टी की मंडियों में गेहूँ की ख़रीद शुरू करवाई

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के परिवहन और पशु पालन, मछली पालन एवं डेयरी विकास मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा आज पट्टी हलके की दाना मंडियों में गेहूँ की ख़रीद शुरू करवाई गई। उन्होंने हलके में पट्टी, दुब्बली, कोट बुढ्ढा, हरीके, नौशहरा पन्नूआं की दाना मंडियों में पहुँचकर खरीद प्रक्रिया का जायज़ा लिया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग और सरकारी खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को हिदायत की कि मंडियों में किसानों को किसी किस्म की दिक्कत न आने दी जाए। उन्होंने कहा कि मंडियों से गेहूँ की समय पर लिफ्टिंग सुनिश्चित बनाई जाए ताकि किसानों को मंडियों में गेहूँ लाने के समय कोई मुश्किल पेश न आए। उन्होंने अधिकारियों को फ़सल की अदायगी भी समय पर करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

स. भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान ने ऐलान किया है कि बारिश और आँधी के कारण खराब हुई गेहूँ की फ़सल पर भारत सरकार द्वारा मूल्य में कटौती से किसानों को होने वाले नुकसान की भरपाई राज्य सरकार करेगी। उन्होंने अफ़सोस जताया कि जब किसानों को बेमौसमी बारिश के कारण फ़सलों का भारी नुकसान सहना पड़ा है तो केंद्र सरकार किसानों की इस कठिन समय में हाथ थामने से पीछे हट गई है।

 

परिवहन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और गेहूँ के सीज़न के दौरान किसानों को मंडियों में किसी किस्म की मुश्किल नहीं आने दी जाएगी। बता दें कि बेमौसमी बरसात के कारण गेहूँ की आमद मंडियों में देरी से शुरू हुई है और पट्टी की कई मंडियों में गेहूँ की फ़सल देरी से आई है।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा किसानों को बड़ी राहत दी गई है और राज्य सरकार ने किसानों की फसलों के हुए नुकसान के लिए मुआवज़ा राशि में 25 प्रतिशत वृद्धि की है। उन्होंने कहा कि 75 प्रतिशत से अधिक खराबे वाले किसानों को राज्य सरकार इस बार प्रति एकड़ 15000 रुपए का मुआवज़ा देगी। उन्होंने कहा कि राज्य में विशेष गिरदावरी करवाई जा रही है और जल्द ही खराबे का मुआवज़ा बाँट दिया जाएगा।

VIDEO- सिद्धू मूसेवाला के ‘मेरा नां’ गाने ने बनाया नया रिकार्ड

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *