Coronavirus In Punjab: पंजाब में एक दिन में आए 321 मामले, 2 की मौत, 6 की हालत गंभीर

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Coronavirus In Punjab: पंजाब में कोरोना (Coronavirus) ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। गुरुवार को राज्य में कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 321 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना संक्रमण की दर बढ़कर 7.09 प्रतिशत हो गई है। कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या भी बढ़कर 1092 हो गई है। इनमें से 19 मरीज ऑक्सीजन पर हैं और पांच की हालत गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में इस ट्रैवल एजैंट को लोगों ने सड़क पर घेर कर पीटा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को भी मोहाली में कोविड के सबसे ज्यादा 68 मामले सामने आए हैं। इसके बाद लुधियाना में 31, बठिंडा में 27, फाजिल्का में 24, पटियाला में 22, अमृतसर में 19, जालंधर में 18, फिरोजपुर में 16, संगरूर में 14, पठानकोट में 13, मुक्तसर में 11, होशियारपुर में 10, रोपड़ में आठ, बरनाला और मनसा में सात-सात, गुरदासपुर में छह, फरीदकोट और मोगा में पांच-पांच, फतेहगढ़ साहिब में चार, कपूरथला में तीन, मलेरकोटला और तरनतारन में एक-एक मामला सामने आया है।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

इस दौरान जालंधर और मोगा में एक-एक कोविड संक्रमित मरीज की मौत हुई है। वहीं, गुरुवार को पंजाब के अलग-अलग जिलों में कुल 4929 सैंपल लिए गए और 4525 सैंपल की कोविड जांच की गई। सेहत विभाग ने दावा किया था कि पंजाब में वैक्सीन की कमी को जल्द दूर कर लिया जाएगा। केंद्र से जल्द ही 35 हजार टीकों की खुराक मिल जाएगी, लेकिन अभी यह मामला विचाराधीन है।

BBC Raid: BBC के दफ्तर में ED Survey

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *