Amritpal Singh Arrested: अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद मां का पहला बयान आया सामने, कहा …

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Amritpal Singh Arrested: वारिस पंजाब संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने रविवार सुबह मोगा में पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अमृतपाल ने रोडे गांव के एक गुरुद्वारे से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी से पहले अमृतपाल गुरुद्वारे में प्रवचन भी दे रहा था। जिसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। हालांकि पुलिस दावा कर रही है कि अमृतपाल ने सरेंडर नहीं किया है बल्कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

मोगा में अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करती पुलिस
ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

दूसरी ओर अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर उसकी मां बलविंदर कौर का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि मुझे अपने बेटे पर गर्व है। मेरे बेटे ने कुछ गलत नहीं किया। उन्होंने पूर्ण सिख रूप में समर्पण किया है। मेरा बेटा योद्धा था और उसने योद्धाओं के कारनामों को दिखाया है। मेरे बेटे ने कुछ गलत नहीं किया। गिरफ्तारी से पहले अमृतपाल मोगा के गांव रोड़े के गुरुद्वारा साहिब से संबोधित कर चुके थे।

ये भी पढ़ें: अमृतपाल की पत्नी किरणदीप विदेश भागने की फिराक में थी

जिसमें अमृतपाल ने कहा कि वह इस धरती पर रहते हुए हर केस का सामना करेंगे। उनकी गिरफ्तारी अंत नहीं शुरुआत है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस अमृतपाल को बठिंडा से डिब्रूगढ़ ले गई है। बठिंडा एयरपोर्ट पर ही अमृतपाल का मेडिकल भी कराया गया। इससे पहले अजनाला कोर्ट में अमृतपाल की ऑनलाइन पेशी हो चुकी है। आपको बता दें कि अमृतपाल सिंह के 9 साथी पहले से ही डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं।

VIDEO – हमारे पास 92 बेशकीमती चेहरे, लेकिन गरीब रिंकू को टिकट दिया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *