Jalandhar By Poll: आम आदमी पार्टी ने जालंधर उपचुनाव को लेकर चुनाव प्रचार कमेटी की बैठक की, कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कमेटी मेंबरों को किया प्रेरित, भरा जोश

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: आम आदमी पार्टी द्वारा जालंधर उपचुनाव को लेकर कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीट हेयर और विधायका मैडम इंद्रजीत कौर मान ने चुनाव प्रचार कमेटी की मीटिंग ली। मीटिंग के दौरान जालंधर उपचुनाव को लेकर किये जा रहे चुनाव प्रचार पर चर्चा की गई। मीटिंग के दौरान कमेटी के मेंबरों ने जालंधर उपचुनाव को लेकर क्षेत्र के लोगों के जारी उत्साह के बारे में बताया कि ‘आप’ उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू जालंधर विधानसभा क्षेत्र में बड़े अंतर से चुनाव जीतकर नया इतिहास रचेंगे।

ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद

पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर और नकोदर विधानसभा हल्के की विधायका मैडम इंद्रजीत कौर मान द्वारा जालंधर उपचुनाव के संबंध में चुनाव प्रचार कमेटी की बुलाई गई बैठक में विधायक चरनजीत सिंह, विधायक दिनेश चड्ढा, विधायक जीवन सिंह सांगोवाल, विधायक गैरी वड़िंग, विधायक लखवीर सिंह रॉय, विधायक रूपिंदर हैप्पी, विधायक कुलवंत सिंह, विधायक तरणप्रीत सिंह सहित पंजाब जल संसाधन के चेयरमैन रंजीत सिंह, किसान विंग पंजाब के अध्यक्ष गुरजीत सिंह गिल, जिला योजना बोर्ड के अध्यक्ष जस्सा सोयावाला वाला, जिला योजना बोर्ड पटियाला के अध्यक्ष सुखजिंदर सिंह कोनी उपस्थित थे।

जालंधर उपचुनाव के संबंध में चुनाव अभियान समिति की बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने चुनाव प्रचार कमेटी के मेंबरों को ‘आप’ की नीतियों और राज्य की मान सरकार द्वारा लागू की जा रही जन कल्याणकारी नीतियाँ को हल्के के घर घर तक पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ‘आप’ की नीतियों और राज्य में मान सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के कारण जालंधर उपचुनाव में हलके के लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

ये भी पढ़ें: वोटरों को रिझाने के लिए कांग्रेस बांट रही है पैसा, VIDEO वायरल

कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि पिछले 75 सालों में पुरानी पारंपरिक पार्टियों ने सूबे को लूटने के अलावा कुछ नहीं किया है। सूबे में ‘आप’ ऐसी पहली सरकार बनी है, जिसमें लोगों का विश्वास बना है और वे सूबे में ‘आप’ द्वारा लागू की जा रही नीतियों से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि जालंधर उपचुनाव को लेकर हलके के लोगों ने पुरानी और पारंपरिक पार्टियों को एक तरफ रखकर ‘आप’ प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू को बड़े फर्क से जिताने का मन बना लिया है।

VIDEO- कांग्रेस के वोट खरीदने के लिए बांटे पैसे, पूर्व मंत्री महिला को पैसे देते कैमरे में कैद, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *